facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 400 अंक फिसला, निफ्टी 19800 के नीचे

Advertisement

Stock Market Today: सुबह 07:40 बजे, गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) 47 अंकों की गिरावट के साथ 19,858 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

Last Updated- September 21, 2023 | 10:16 AM IST
Stock Market

Opening Bell: ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेतों के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई। आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स में भारी गिरावट रही देखने को मिल रही है। BSE सेंसेक्स 410 अंक गिरकर 66,400 के नीचे कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी भी 115 अंक टूटकर 19,800 के नीचे आ गया है।

प्री-ओपनिंग में कैसी हुई मार्केट की शुरुआत?

प्री-ओपनिंग में भारतीय शेयर बाजार में कमजोरी देखने को मिली। सेंसेक्स 106.83 अंक की गिरावट के साथ 66,694.01 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 66.25 अंक  की गिरावट के साथ 19835.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

आज कैसी रहेगी बाजार चाल?

यूएस फेड (US Fed) द्वारा ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं लेने के फैसले का असर आज यानी गुरुवार को ग्लोबल मार्केट में देखने को मिल रहा है। हालांकि, यूएस फेड ने इस साल आगे बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं। इस बीच अनुमान लगाया जा रहा है कि भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हो सकती है।

सुबह 07:40 बजे, गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) 47 अंकों की गिरावट के साथ 19,858 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

अमेरिकी बाजारों की बात करें तो नैस्डैक 1.5 प्रतिशत गिर गया और एसएंडपी 500 में लगभग एक प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। हालांकि, डाउ जोन्स में 0.2 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।

एशियाई बाजार में, जापान का निक्केई, हैंग सेंग, स्ट्रेट्स टाइम्स, कोस्पी और ताइवान लगभग 1 प्रतिशत नीचे कारोबार करते दिखे।

यह भी पढ़ें : Stock Market: बिकवाली से फिसला बाजार, Sensex 796 अंक टूटकर 66,801 पर बंद

आज इन कंपनियों के Stocks पर रहेगी निवेशकों की नजर

EMS:

स्टॉक की आज मार्केट में एंट्री होगी। ग्रे मार्केट प्रीमियम 30 प्रतिशत से अधिक के लिस्टिंग लाभ का संकेत दे रहा है।

Adani Green:

फ्रांस स्थित टोटल एनर्जीज अदाणी ग्रुप के साथ संयुक्त उद्यम बनाने के लिए 300 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी।

SJVN:

सरकार गुरुवार से यूटिलिटी कंपनी में 4.92 फीसदी तक हिस्सेदारी बेचेगी।

यह भी पढ़ें : Corporate Bonds: बॉन्ड बाजार से उधारी होगी आसान

कल कैसी थी Stock Market की चाल?

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुए। दोनों फ्रंटलाइन इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज की गई। कल के कारोबार में BSE सेंसेक्स (Sensex) 796 अंक टूट गया। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 232 अंको की गिरावट आई और निफ्टी 20,000 के स्तर से नीचे आ गया।

Advertisement
First Published - September 21, 2023 | 8:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement