facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 19500 के स्तर पर खुला

Advertisement

Stock Market Today: डॉव जोन्स में 0.39 प्रतिशत, एसएंडपी 500 में 0.81 प्रतिशत और नैस्डैक कंपोजिट में 1.35 प्रतिशत की बढ़त हुई।

Last Updated- October 05, 2023 | 9:49 AM IST
एशियाई बाजारों में नरमी, जानें कैसी होगी आज भारतीय शेयर बाजार की चाल, GIFT Nifty in red amid weakness among Asian indices

Stock Market Today, 5 October: सेंसेक्स 300 अंक ऊपर, निफ्टी 19,500 के पार खुला

बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई। सेंसेक्स 352.82 अंक यानी 0.54 फीसदी की बढ़त के साथ 65,573.28 के स्तर पर नजर आ रहा था। वहीं निफ्टी 102.10 अंक यानी 0.53 फीसदी की बढ़त के साथ 19538.75 के स्तर पर नजर आ रहा था।

Top Gainers

निफ्टी में BPCL का शेयर डेढ़ फीसदी की मजबूती के साथ टॉप गेनर है।

Top Losers:

डिविज लैब का शेयर टॉप लूजर है।

 प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी बढ़त

प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 409.98 अंक यानी 0.63 फीसदी की बढ़त के साथ 65,636.02 के स्तर पर नजर आ रहा था। वहीं निफ्टी 112.65 अंक यानी 0.58 फीसदी की बढ़त के साथ 19548.75 के स्तर पर नजर आ रहा था।

कैसा रहेगा आज का बाजार

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेतों के बीच आज यानी गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार (Indian Share Market) में तेजी लौटने की उम्मीद है। सुबह 7 बजे करीब, Gift Nifty हरे निशान में खुलकर 19,490 के करीब कारोबार करता दिखा।

अमेरिकी में, एक सर्वे से पता चला है कि सितंबर में 89,000 निजी नौकरियां जोड़ी गईं, जो 160,000 अनुमान से काफी कम है। इसके अलावा, ट्रेजरी यील्ड के कई साल के उच्च स्तर से पीछे हटने के बाद अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए।

यह भी पढ़ें : Stock Market: बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी

डॉव जोन्स में 0.39 प्रतिशत, एसएंडपी 500 में 0.81 प्रतिशत और नैस्डैक कंपोजिट में 1.35 प्रतिशत की बढ़त हुई।

एशियाई बाजार (Asian Market) भी आज सुबह ऊंचे स्तर पर कारोबार करते दिख रहे हैं। निक्केई, हैंग सेंग में क्रमश: 0.9 और 0.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। स्ट्रेट टाइम और S&P/ASX 200 0.5 प्रतिशत तक बढ़े। कोस्पी 0.6 फीसदी ऊपर था।

अमेरिका में गैसोलीन की कमजोर मांग और निराशाजनक व्यापक आर्थिक धारणा के कारण ब्रेंट क्रूड 5 प्रतिशत गिरकर 86 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

यह भी पढ़ें : SEBI नियम सरल बनाने पर कर रहा विचार, कार्य समूह का किया गठन

आज इन स्टॉक्स पर रखें नजर:

Manappuram Finance की शाखा Asirvad Micro Finance ने नए इश्यू के जरिए 1,500 करोड़ रुपये तक जुटाने के लिए सेबी के पास आईपीओ ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए हैं।

HAL: कंपनी ने घोषणा की कि भारतीय वायु सेना (IAF) पहला एलसीए तेजस ट्विन-सीटर विमान देने के बाद 97 और एलसीए खरीदेगी।

कल कैसी थी Stock Market की चाल?

घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट का सिलसिला बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा और BSE सेंसेक्स 286 अंक के नुकसान में रहा।

तीस शेयरों पर आधारित BSE सेंसेक्स 286.06 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65,226.04 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 633.33 अंक तक लुढ़क गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 92.65 अंक यानी 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,436.10 अंक पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - October 5, 2023 | 8:42 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement