facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Update: बाजार ने शुरुआती बढ़त गंवाई, सेंसेक्स 78 हजार के नीचे; निफ्टी 23,600 पर फिसला

Advertisement

Stock Market Today: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) आज, 7 फरवरी 2025 को लगभग पांच साल में पहली बार ब्याज दर में कटौती की घोषणा कर सकती है।

Last Updated- February 06, 2025 | 1:00 PM IST
stock market (1)
Representative image

Stock Market Update, February 6: वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच घरेलू शेयर बाजार गुरुवार (6 फरवरी) को बढ़त में खुलने के बाद लाल निशान में फिसल गए। कंपनियों के दिसंबर तिमाही के सुस्त नतीजों की वजह से सेंटीमेंट प्रभावित हुआ। इसके अलावा आरबीआई के ब्याज दरों पर फैसले से पहले निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स गुरुवार (6 फरवरी) को 200 से ज्यादा अंक चढ़कर 78,513 अंक पर खुला। दोपहर 1 बजे यह अंक 358.25 या 0.46% की गिरावट लेकर 77,913 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी50 भी गिरावट में कारोबार कर रहा था। दोपहर 1 बजे यह 107.65 अंक 0.45% की गिरावट के साथ 23,588 पर चल रहा था।

निवेशकों के आरबीआई के फैसले का इंतजार

निवेशकों की नजर आरबीआई के ब्याज दरों को लेकर फैसले पर भी टिकी हुई है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) शुक्रवार (7 फरवरी) को लगभग पांच साल में पहली बार ब्याज दर में कटौती की घोषणा कर सकता है। साथ ही देसी कंपनियों के तिमाही नतीजे और विदेशी निवेशकों का रुख भी बाजार की चाल को तय करने वाले अहम कारक होंगे।

इससे पहले बुधवार के कारोबार में Sensex में 312.53 अंक यानी 0.40% की गिरावट दर्ज की गई और यह 78,271.28 पर बंद हुआ। वहीं, Nifty50 42.95 अंक यानी 0.18% गिरकर 23,696.30 पर बंद हुआ।

Q3 नतीजे

भारतीय स्टेट बैंक, आईटीसी, भारती एयरटेल, ट्रेंट, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, बीएसई, अरबिंदो फार्मा, हीरो मोटोकॉर्प, यूएनओ मिंडा, अपोलो टायर्स, कोचीन शिपयार्ड, एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स, चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स, केपीआई ग्रीन एनर्जी और रिलायंस कम्युनिकेशंस आज (6 फरवरी) अपने दिसंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान करेंगे।

वैश्विक बाजारों से क्या संकेत

एशिया बाजारों ने गुरुवार को मजबूती के साथ शुरुआत की। Nikkei इंडेक्स में 0.60% की तेजी देखी गई, जबकि ASX 200 0.87% और Kospi 0.33% ऊपर कारोबार करता दिखा। अमेरिकी बाजारों में भी तेजी रही। Dow Jones में 0.71% की बढ़त दर्ज हुई, जिसमें Nvidia के शेयरों में तेजी अहम रही। S&P 500 में 0.39% और Nasdaq में 0.19% की तेजी आई। अब निवेशकों की नजर अमेरिका के बेरोजगारी आंकड़ों और बैंक ऑफ इंग्लैंड के ब्याज दर फैसले पर है।

Advertisement
First Published - February 6, 2025 | 8:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement