facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: शुरूआती कारोबार में शेयर बाजार ने भरी उड़ान, Sensex 650 अंक चढ़ा, Nifty 22,000 के पार

Advertisement

सोमवार को शुरुआती कारोबार में विप्रो (Wipro) और एचसीएलटेक का बोलबाला रहेगा। निवेशकों की नजर इन कंपनियों के शेयरों पर रहेगी।

Last Updated- January 15, 2024 | 10:03 AM IST
Stock Market Today

Stock Market Today:  इक्विटी बेंचमार्क सूचकांकों ने पिछले सत्र की रैली को सोमवार को भी जारी जिससे भारतीय शेयर बाजार शुरूआती कारोबार में नई ऊंचाई पर पहुंच गए। BSE सेंसेक्स 550 अंक उछलकर 73,127 पर और एनएसई निफ्टी 50 133 अंक बढ़कर 22,000 के शीर्ष पर पहुंच गया।

Wipro, एचसीएलटेक क्रमश: 10 फीसदी और 4 फीसदी चढ़े, जिससे सेंसेक्स में बढ़त हुई। टेक एम, इंफोसिस, टीसीएस और एसबीआई में भी तेजी देखने को मिली है।

दूसरी ओर, एशियन पेंट्स, नेस्ले, एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस कुछ प्रमुख गिरावट वाले शेयरों में से थे।

बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी पिछले सत्र की मजबूत रैली को सोमवार को भी जारी रखने की कोशिश करेंगे। गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स से भी इसी तरह के संकेत मिल रहे हैं, जो सुबह 7:15 बजे तक 90 अंक चढ़कर 22,000 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

कंपनियों की तरफ से चालू वित्त की तीसरी तिमाही की आय नतीजे जारी होना शुरू हो गए हैं और इस सप्ताह कई लार्जकैप कंपनियां अपने वित्तीय नतीजे जारी करेंगी। ऐसे में शेयर बाजार में आज मजबूती बनी रह सकती है।

सोमवार को शुरुआती कारोबार में विप्रो (Wipro) और एचसीएलटेक का बोलबाला रहेगा। निवेशकों की नजर इन कंपनियों के शेयरों पर रहेगी। बता दें कि इन कंपनियों के फाइनेंशियल रिजल्ट उम्मीद से बेहतर रहे हैं और विप्रो एडीआर का शेयर नतीजे जारी करने के नाद 17 फीसदी बढ़ गया।

वैश्विक बाजारों का क्या हाल ?

जापान को छोड़कर ज्यादातर एशियाई बाजारों में आज सुबह गिरावट रही। निक्केई 0.5 फीसदी चढ़ा। हैंग सेंग 0.8 फीसदी गिर गया। एएसएक्स 200 और कोस्पी फ़्लैटलाइन से नीचे थे।

शुक्रवार को डॉव जोन्स में 0.31 फीसदी की गिरावट आई, डॉव एसएंडपी 500 और नैस्डैक में क्रमश: 0.08 और 0.02 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

Advertisement
First Published - January 15, 2024 | 8:50 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement