facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: गिफ्ट निफ्टी से सुस्त संकेत, जानें आज कैसी रहेगी बाजार की चाल ?

Advertisement

ज्यादातर एशियाई बाजारों में आज सुबह गिरावट रही और निक्केई, एएसएक्स 200 और कोस्पी 0.5 से 0.8 फीसदी फिसल गए। हैंग सेंग में 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त रही।

Last Updated- February 06, 2024 | 9:19 AM IST
एशियाई बाजारों में नरमी, जानें कैसी होगी आज भारतीय शेयर बाजार की चाल, GIFT Nifty in red amid weakness among Asian indices

वैश्विक बाजार की तुलना में बेंचमार्क सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी की मंगलवार को धीमी शुरुआत होने की संभावना है। सुबह 7:15 बजे, गिफ्ट निफ्टी वायदा 21,808 पर लगभग सपाट था। हालांकि, स्टॉक आधारित बिकवाली-खरीदारी मोटे तौर पर बाजार की धारणा को निर्देशित करेगी।

इस बीच, HDFC बैंक को इंडसइंड बैंक में 9.5 प्रतिशत तक की कुल हिस्सेदारी खरीदने के लिए आरबीआई की मंजूरी मिल गई है। हालाँकि, बैंक ने सीएनबीसी आवाज़ को स्पष्ट किया कि मंजूरी एचडीएफसी एएमसी और जीवन बीमा शाखा के लिए है, बैंक के लिए नहीं।

जियो फाइनेंशियल का पेटीएम (Paytm’s) के वॉलेट कारोबार को हासिल करने के लिए बातचीत में शामिल होने की खबरों का खंडन करने पर ध्यान रहेगा।

वहीं, भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 54 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 2,442 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है, जो अनुमान से कम है।

वैश्विक बाजार से क्या संकेत ?

ज्यादातर एशियाई बाजारों में आज सुबह गिरावट रही और निक्केई, एएसएक्स 200 और कोस्पी 0.5 से 0.8 फीसदी फिसल गए। हैंग सेंग में 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त रही।

अमेरिकी शेयर बाजार में एसएंडपी 500 में 0.32 फीसदी, डॉव में 0.71 फीसदी और नैस्डैक में 0.20 फीसदी की गिरावट आई।

Advertisement
First Published - February 6, 2024 | 9:15 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement