facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market: शेयर बाजार में फिर छाई हरियाली, रिकॉर्ड हाई पर खुला मार्केट, निफ्टी 20150 के पार

Advertisement

Stock Market Today: गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) आज भी 20 हजार के स्तर के ऊपर ही कारोबार करता दिख रहा है।

Last Updated- September 15, 2023 | 9:50 AM IST
Stock Market Today: शेयर बाजार

Opening Bell: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार (15 सितंबर) को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। बाजार के प्रमुख इंडेक्स लगातार 11वें दिन रिकॉर्ड लेवल पर खुले। BSE सेंसेक्स 202.56 अंक की बढ़त के साथ 67,721.56 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं निफ्टी 53.35 अंक यानी 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ 20,156.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

Pre-Open Market Today

प्री-ओपनिंग में घरेलू बाजार में हल्का उछाल देखने को मिला। सेंसेक्स 54.83 अंक की बढ़त के साथ 67,573.83 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 35.20 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 20,138.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।


कैसी रहेगी आज बाजार की रफ्तार? 

ग्लोबल मार्केट (Global Market) से अच्छे संकेतो के बीच आज यानी शुक्रवार को शेयर बाजार में लगातार 11वें दिन तेजी देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) आज भी 20 हजार के स्तर के ऊपर ही कारोबार करता दिख रहा है। सुबह 08:30 बजे करीब, यह  20,235 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

कोर महंगाई में नरमी से अमेरिकी बाजार में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। डाओ जोंस 300 अंकों से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली। नैस्डैक में भी 112 अंक का उछाल आया।

यह भी पढ़ें : NSE ने की शानदार कमाई, मुनाफा बेहतर

वहीं,एशियाई बाजार में भी मजबूती देखने को मिल रही है। निक्केई करीब 1.33 फीसदी की बढ़त के साथ 33,613.52 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में 0.85 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। ताइवान के बाजार में 0.16 फीसदी की तेजी आई। जबकि हैंगसेंग 1.24 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा। वहीं, कोस्पी में 1.15 फीसदी की तेजी है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.37 फीसदी की बढ़त के साथ 3,138.13 के स्तर पर दिख रहा है।

कल कैसी थी बाजार की चाल?

ग्लोबल मार्केट (global market) से मिले सकारात्मक रुझानों के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार 10वें दिन हरे निशान पर बंद हुए थे।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 52.01 अंक यानी 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ 67,519.00 अंक पर बंद हुआ।

वहीं, दूसरी तरफ नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 33.10 अंक यानी 0.16 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में  20,103 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 20,167.65 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 20,043.45 तक आया।

यह भी पढ़ें : Stocks to Watch today, Sep 15: आज फोकस में रहेंगे Airtel, BoM, GMM Pfaudler, Sequent जैसे स्टॉक्स

Advertisement
First Published - September 15, 2023 | 8:59 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement