facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: बढ़त के साथ खुला बाजार, 200 से अधिक अंकों की तेजी के साथ सेंसेक्स 62 हजार के पार

Advertisement
Last Updated- June 02, 2023 | 9:26 AM IST
Stock to buy

बढ़त के साथ खुला बाजार

बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 216.55 अंक यानी 0.35 फीसदी की बढ़त के साथ 62,645.09 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 68.10 अंक यानी 0.37 फीसदी की बढ़त के साथ 18555.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

प्री-ओपनिंग

प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 154.32 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 62,582.86 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 59.55 अंक यानी 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 18547.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कैसा रहेगा आज का बाजार

ग्लोबल मार्केट से मिले रहे सकारात्मक संकेतों के बीच आज यानी शुक्रवार को घरेलू बाजार की तेज के साथ शुरुआत होने की संभावना है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन SGX Nifty 55 अंक की बढ़त के साथ 18,619 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

वैश्विक स्तर पर, अमेरिकी सीनेट आज सुबह डेट सीलिंग बिल पर मतदान करने की तैयारी कर रही है । वोटिंग से पहले DOW FUTURES भी हरे निशान में कामकाज कर रहा है। अमेरिका में रातों-रात Dow Jones 0.5 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ। S&P 500 और Nasdaq Composite में 1 फीसदी की तेजी आई। दोनों सूचकांक अगस्त 2022 के बाद से अपने हाई लेवल पर बंद हुए।

वहीं एशियाई बाजार भी मजबूत ट्रेडिंग करते नजर आ रहे हैं। Nikkei, Hang Seng, स्ट्रेट टाइम्स और Kospi में 0.2-2 फीसदी की बढ़त के साथ आगे बढ़े।
निवेशक अब महत्वपूर्ण मई नौकरियों की रिपोर्ट पर नजर बनाए रखे हैं, जो 14 जून को US Fed के दर वृद्धि के फैसले के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

घरेलू बाजार की बात करें तो, आज Adani Enterprises के शेयर पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा । क्योंकि अदाणी रोड ट्रांसपोर्ट ने स्वर्ण टोलवे प्राइवेट लिमिटेड और गुजरात रोड एंड इंफ्रा लिमिटेड के साथ किये शेयर पर्चेज एग्रीमेंट को रद्द कर दिया है। बता दें यह समझौता करीब 3110 करोड़ रुपये का था।

1 जून को कैसी थी बाजार की चाल?

घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को भारी उतार-चढ़ाव के बीच लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 194 अंक टूटकर बंद हुआ।
तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स शुरू में बढ़त के साथ खुला। लेकिन अंत में 193.70 अंक यानी 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 62,428.54 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 263.1 अंक तक लुढ़क गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 46.65 अंक यानी 0.25 की गिरावट के साथ 18,487.75 अंक पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - June 2, 2023 | 9:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement