facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 258 अंक ऊपर, निफ्टी में भी उछाल

Advertisement

अमेरिका में, S&P 500 0.93 फीसदी उछलकर 13 महीने के उच्च स्तर पर बंद हुआ।

Last Updated- June 13, 2023 | 9:30 AM IST

Stock Market Today: बाजार की शुरुआत आज यानी मंगलवार को बढ़त के साथ हुई। सेंसेक्स 258.73 अंक यानी 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 62,983.44 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 73.35 अंक यानी 0.39 फीसदी की बढ़त के साथ 18671.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

प्री-ओपनिंग में बाजार फ्लैट

प्री-ओपनिंग में बाजार की फ्लैट शुरुआत हुई है। सेंसेक्स 76.61 अंक यानी 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ 62,801.32 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 4.20 अंक यानी 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 18,597.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

Market Prediction:

आज यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की पॉजिटिव नोट पर शुरुआत होने के संकेत देखने को मिल रहे है। उधर, ग्लोबल मार्केट से भी अच्छे संकेत देखने को मिल रहे है। SGX Nifty में आज सुबह हल्की बढ़त देखने को मिली। यह 35 अंक ऊपर 18,730 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

महंगाई के आंकड़ों के आने से पहले कल अमेरिकी बाजार में भी तेजी दर्ज हुई। अमेरिका में, S&P 500 0.93 फीसदी उछलकर 13 महीने के उच्च स्तर पर बंद हुआ। Dow Jones 0.56 फीसदी मजबूत हुआ और the Nasdaq भी 1.53 फीसदी उछला।

एशियाई बाजारों में आज सुबह Nikkei, Kospi में 1.5 फीसदी तक की तेजी रही। स्ट्रेट टाइम और हैंग सेंग में 0.5 फीसदी की गिरावट आई।

घरेलू बाजार की बात करें तो उच्च आधार और श्रेणियों में कीमतों के दबाव में कमी के कारण मई में खुदरा मुद्रास्फीति की दर मई में 25 महीने के निचले स्तर 4.25 फीसदी पर आ गई। वहीं दूसरी ओर, IIP ने अप्रैल में फर्म निर्माण और खनन गतिविधि पर सुधार किया।

आज घरेलू बाजार में इन स्टॉक्स पर रहेगा फोकस- HDFC, Airline, Zee, Patanjali, EIL, HeroMoto, Punjab & Sind Bank, PC Jeweller, Satin Creditcare Network, Madhucon Projects

Stocks in F&O ban: Delta Corp, Indiabulls Housing Finance, Indian Energy Exchange (IEX) और India Cements

कल कैसी थी बाजार की चाल?

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले थे । आईटी शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी आई और कारोबार के अंत में शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुए। 12 जून के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) 99 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) ने भी 38 अंको की बढ़त दर्ज की। कारोबार के अंत में निफ्टी 18,601.50 पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - June 13, 2023 | 8:58 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement