facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: सेंसेक्स में उतार-चढ़ाव; JSW स्टील 3% गिरा, IT शेयरों में बढ़त

Advertisement

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 341.46 अंक गिरकर 71,142.29 के निचले स्तर को छू गया।

Last Updated- December 18, 2023 | 9:51 AM IST
Stock Market Holiday

Stock market on December 18, 2023: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को IT और चुनिंदा फाइनैंशियल शेयरों में खरीदारी के कारण इक्विटी बेंचमार्क सूचकांकों ने सुबह के नुकसान की भरपाई कर ली।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 341.46 अंक गिरकर 71,142.29 के निचले स्तर को छू गया। हालांकि कुछ ही देर में इसने अपने सभी नुकसानों की भरपाई कर ली और कुछ समय के लिए पॉजिटिव क्षेत्र में वापस आ गया। फिलहाल सेंसेक्स 100 अंक की गिरावट के साथ 71,400 के स्तर पर था। NSE निफ्टी 21,400 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था।

Top losers

JSW ग्रुप के प्रमुख सज्जन जिंदल से जुड़े विवाद के बीच JSW स्टील में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। आईटीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड और एनटीपीसी अन्य प्रमुख नुकसान में रहे।

Top Gainers

दूसरी ओर, टाइटन में करीब 2 फीसदी की तेजी आई। सन फार्मा, टीसीएस और टेक महिंद्रा में भी अच्छी बढ़त रही।

शेयर बाजार में धीमी शुरुआत की संभावना

बीते सप्ताह में रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद, एशियाई बाजारों की धीमी चाल के बीच भारत के बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी इस नए सप्ताह में धीमी गति से शुरुआत कर सकते है।

सुबह 07:15 बजे, गिफ्ट निफ्टी वायदा 50 अंक की गिरावट के साथ 21,460 अंक पर ट्रेड कर रहा था।

एशियाई बाजार में गिरावट

आज सुबह एशिया में, बैंक ऑफ जापान के मौद्रिक नीति निर्णय से एक दिन पहले जापान का निक्की 1 प्रतिशत से अधिक नीचे था। हैंग सेंग और शंघाई 0.5 प्रतिशत से अधिक नीचे थे, जबकि कोस्पी और ताइवान भी मामूली रूप से लाल रंग में थे।

घरेलू मार्केट में आज ज़ी एंटरटेनमेंट के शेयर फोकस में रहेंगे क्योंकि कंपनी ने सोनी इंडिया के साथ प्रस्तावित विलय के लिए विस्तार की मांग की है।

ब्रेंट क्रूड ऑयल वापस उछलकर 77 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।

Also read: टारगेट मैच्योरिटी फंड: परिपक्वता तक बने रहें ताकि ऊंची यील्ड का फायदा मिले

प्राइमरी मार्केट अपडेट

आईनॉक्स इंडिया और सियाराम रीसाइक्लिंग के IPO आज सब्सक्रिप्शन के लिए बंद हो जाएंगे। सूरज एस्टेट डेवलपर्स, मोटिसंस ज्वैलर्स इंडिया और मुथूट माइक्रोफिन की पहली शेयर बिक्री आज शुरू होगी।

पिछले कारोबारी सत्र में कैसी रही थी बाजार की चाल

पिछले कारोबारी सत्र में चौतरफा लिवाली के दम पर हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को देसी शेयर बाजार अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए थे। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले का सकारात्मक असर भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिला था। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया लेकिन बैंक की तरफ से आए कमेंट्री के बाद बाजार यह मान रहा है कि अगले साल अमेरिका में कम से कम तीन दफे ब्याज दरों में कटौती की जा सकती है।

पिछले कारोबारी सत्र में BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 969.55 अंक यानी 1.37 फीसदी की भारी बढ़त के साथ 71,483.75 अंक पर बंद हुआ था। सेंसेक्स में शुक्रवार को 70,655.97 और 71,605.76 के रेंज में कारोबार हुआ था।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 273.95 अंक यानी 1.29 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई थी। निफ्टी दिन के अंत में 21,456.65 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में शुक्रवार को 21,235.30 और 21,492.30 के रेंज में कारोबार हुआ था।

Advertisement
First Published - December 18, 2023 | 8:35 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement