facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: ग्लोबल मार्केट में बिकवाली के बीच सपाट खुले बाजार, 65,500 के नीचे सेंसेक्स

Advertisement

Stock Market Today: आज सुबह 8 बजे करीब, गिफ्ट निफ्टी लाल निशान में खुलकर 19,394 के स्तर पर कारोबार करता दिख रहा है।

Last Updated- August 17, 2023 | 10:03 AM IST
Share Market

Stock Market Today, 17 August: सपाट खुले बाजार

17 अगस्त को भारतीय बाजार की शुरुआत आज सपाट हुई है। सेंसेक्स 41.48 अंक यानी 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 65,497.94 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जबकि निफ्टी 21.00 अंक यानी 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 19,444 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

प्री-ओपनिंग में बाजार  कमजोर
प्री-ओपनिंग में बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। सेंसेक्स 63.57 अंक यानी 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 65,475.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जबकि निफ्टी 9.05 अंक यानी 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 19457.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कैसा रहेगा आज का बाजार

यूएस फेड (US Fed) द्वारा गुरुवार को FOMC मिनट्स जारी करने के बाद एक बार फिर से ब्याज दर में इजाफा होने की संभावना बढ़ गई है, जिसका असर भारतीय शेयर बाजार (Indian Share Market) में भी देखने को मिल सकता है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि घरेलू बाजार की कमजोर शुरुआत हो सकती है।

आज सुबह 8 बजे करीब, गिफ्ट निफ्टी लाल निशान में खुलकर 19,394 के स्तर पर कारोबार करता दिख रहा है।

अमेरिका में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के आंकड़े के कारण यूएस बाजार में भी गिरावट का सिलसिला देखने को मिला। Dow Jones 0.52 प्रतिशत गिरा, जबकि एसएंडपी 500 (S&P 500) 0.76 प्रतिशत गिरा। नैस्डैक (Nasdaq) 1.15 प्रतिशत टूट गया।

यह भी पढ़ें : तिमाही नतीजों के बाद ट्रेंट के शेयर पर उत्साहित बाजार

एशियाई बाजार में भी  गिरावट दर्ज हुई है । हैंग सेंग 2 प्रतिशत गिरा, निक्केई, स्ट्रेट टाइम्स, एसएंडपी/एएसएक्स 200 और कोस्पी सूचकांकों में 1 प्रतिशत की गिरावट आई।

कल कैसी था बाजार का रुख?

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार (16 अगस्त) को तेजी दर्ज की गई और बेहद उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 137 अंक चढ़कर 65,474 पर बंद हुआ।

महंगाई संबंधी चिंताओं के बीच सेंसेक्स इंडेक्स में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटी समेत ऑटो कंपनियों के शेयरों में तेजी से बाजार को समर्थन मिला। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 137.50 अंक या 0.21 प्रतिशत चढ़कर 65,539.42 अंक पर बंद हुआ । इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी 50 भी 30.45 अंक या 0.16 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 19,465 अंक पर बंद हुआ।

यह भी पढ़ें : शोभा गंगवाल ने Indigo में बेची इंटरग्लोब की 3 फीसदी हिस्सेदारी

Advertisement
First Published - August 17, 2023 | 8:38 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement