facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Update: बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, Sensex 81,100 के ऊपर, Nifty 24,850 के करीब

Advertisement

Stock Market Today: एशिया-प्रशांत बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे क्योंकि निवेशक US Fed रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल की टिप्पणियों का इंतजार कर रहे हैं।

Last Updated- August 23, 2024 | 12:33 PM IST
Stock Market Today
Representative image

Stock Market Update: भारतीय शेयर बाजार में आज यानी शुक्रवार को उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सुबह 11 बजे करीब, BSE Sensex और NSE Nifty हरे निशान में कारोबार करते दिखे। Sensex 0.071 की बढ़त के साथ 81,110.53 पर कारोबार करते दिखे। वही, Nifty 0.11 फीसदी की तेजी के साथ 24,838.35 के सतर पर कारोबार करता दिखा।

निवेशक 22 से 24 अगस्त के बीच होने वाली जैक्सन होल सिंपोज़ियम में अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के स्पीच पर नजर रखेंगे, ताकि इस साल फेड की तरफ से संभावित इंटरेस्ट रेट कटौती के संकेत मिल सकें।

Opening Bell: शुक्रवार को बाजार खुलते ही वैश्विक संकेतों से भारतीय सूचकांकों में गिरावट आई। निवेशक जेरोम पॉवेल के जैक्सन होल में भाषण से संकेतों का इंतजार कर रहे थे।

बीएसई सेंसेक्स 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 81,038 पर कारोबार करता दिखा। वहीं, निफ्टी 50 सूचकांक 24,812 पर लगभग स्थिर रहा।

Stock Market Today, August 23: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को सुस्त कारोबार देखने को मिल सकता है, क्योंकि वैश्विक बाजार से नकारात्मक संकेत देखने को मिल रहे हैं। GIFT Nifty वायदा भी सपाट शुरुआत के संकेत दे रहे हैं, क्योंकि यह Nifty50 वायदा के मुकाबले 6 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 24,834 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

एशिया-प्रशांत बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे क्योंकि निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल की टिप्पणियों का इंतजार कर रहे हैं। निवेशक फेड की भविष्य की नीतिगत दिशा पर मार्गदर्शन का इंतजार कर रहे हैं।

एशिया में, जापान से मिले आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में हेडलाइन मुद्रास्फीति 2.8 प्रतिशत पर स्थिर रही, जो पिछले महीने के समान थी। मुख्य मुद्रास्फीति, जिसमें ताजे खाद्य पदार्थों की कीमतें शामिल नहीं हैं, 2.7 प्रतिशत रही, जो अर्थशास्त्रियों की उम्मीदों के अनुरूप थी और जून के 2.6 प्रतिशत से अधिक थी।

यह भी पढ़ें: PGIM इंडिया ने मल्टीकैप फंड पेश किया, Axis MF ने कंजम्पशन फंड शुरू किया

आज सुबह जापान का निक्केई 225 सूचकांक 0.17 प्रतिशत की गिरावट पर था, जबकि टॉपिक्स सूचकांक 0.04 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ लगभग स्थिर रहा।
दक्षिण कोरिया का Kospi 0.13 प्रतिशत गिरा, जबकि Kosdaq में 0.79 प्रतिशत की गिरावट आई।

ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 सूचकांक 0.40 प्रतिशत की गिरावट पर रहा। हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,543 स्तर पर आ गया।

कल कैसी थी बाजार की चाल?

भारतीय शेयर बाजार में पॉजिटिव ग्लोबल रुझानों के कारण गुरुवार को मामूली बढ़त देखने को मिली। व्यापक बाजारों में, मिड और स्मॉल-कैप सूचकांकों ने सेंसेक्स और निफ्टी सूचकांकों से बेहतर प्रदर्शन किया, क्योंकि बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.67 प्रतिशत और बीएसई स्मॉलकैप में 0.47 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 147.89 अंक या 0.18 प्रतिशत की बढ़त लेकर 81,053.19 पर बंद हुआ। वहीं, दूसरी तरफ एनएसई निफ्टी 41.30 अंक या 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,811.50 पर बंद हुआ।

 

Advertisement
First Published - August 23, 2024 | 8:03 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement