facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन कैसी रहेगी Share Market की चाल?

Advertisement
Last Updated- May 05, 2023 | 8:53 AM IST

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच आज यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हो सकती है। ऐसा अनुमान इसलिए जताया जा रहा है क्योंकि अमेरिकी बाजारों में हल्की खरीदारी देखने को मिल रही है। इसके अलावा, वॉल स्ट्रीट पर फिर से बैंकिंग खतरा मंडरा रहा है जिसके कारण सेंसेक्स और निफ्टी इंडेक्स की फ्लैट शुरुआत होने की संभावना है।

सुबह 7:10 बजे, एसजीएक्स निफ्टी 40 अंक की गिरावट के साथ 18,246 पर कारोबार कर रहा था।

US FUTURES में आधा परसेंट की बढ़त देखने को मिली । हालांकि रिजनल बैंकों पर दबाव के चलते अमेरिकी बाजार गुरुवार को पौने परसेंट तक की गिरावट के साथ बंद हुए। डॉव जोंस 0.86 फीसदी, एसएंडपी 500 0.72 फीसदी और नैस्डैक कंपोजिट 0.49 फीसदी गिर गया।

वहीं, एशिया मार्केट में हैंग सेंग और शंघाई कंपोजिट 0.6 प्रतिशत तक मजबूत हुए। स्ट्रेट समय और S&P/ASX 200 फ्लैट थे।
जापान और दक्षिण कोरिया के बाजार छुट्टी के कारण बंद हैं। निवेशक आज अप्रैल के लिए चीन की सेवाओं के पीएमआई को ट्रैक करेंगे।
घरेलू बाजार में, स्ट्रीट अदाणी एंटरप्राइजेज, हीरो मोटो, टाटा पावर, सीएट, ब्लू स्टार और टीवीएस मोटर के Q4 रिजल्ट पर फोकस करेगा।

4 मई को कैसी थी बाजार की चाल?

भारतीय शेयर बाजार सप्ताह के तीसरे कारोबारी यानी गुरुवार को झूम उठा। घरेलू शेयर बाजार जबरदस्त तेजी के साथ हरे निशान पर बंद हुआ। गुरुवार के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) ने 556 अंको की छलांग लगाई और 61,749.25 पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी (Nifty) में 166 अंको की बढ़त दर्ज की गई। कारोबार के अंत में निफ्टी 18,255.80 पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - May 5, 2023 | 8:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement