facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Update: उठापठक के बीच बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 120 अंक चढ़ा; निफ्टी भी उछला

Advertisement

Stock Market: GIFT निफ्टी इंडेक्स शेयर बाजार के लिए बढ़त के साथ शुरुआत का संकेत दे रहा है। सुबह 7:00 बजे इंडेक्स 36 अंकों की बढ़त के साथ 23,299 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा।

Last Updated- January 24, 2025 | 12:42 PM IST
Stock Market
Representative image

Stock Market Update: ग्लोबल मार्केट्स से मजबूत संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार (24 जनवरी) को लगातार तीसरे ट्रेडिंग सेशन में बढ़त के साथ खुले। हालांकि, एक घंटे के बाद बाजार लाल रंग में फिसल गया। कमजोर तिमाही नतीजों और ऊंचे स्तरों पर बिकवाली का दबाव भारतीय शेयर बाजारों को निकट भविष्य में सीमित दायरे में रख सकता है। विदेशी निवेशकों (FIIs) की शेयरों की बिकवाली भी बाजार में दबाव देखने को मिल रहा है।

आज इन कंपनियों के आएंगे Q3 नतीजे

इसके अलावा, आज शेयर बाजार 81 घरेलू कंपनियों के Q3 नतीजों पर नजर रखेगा। साथ ही, भारत, जापान, अमेरिका, यूके, जर्मनी और फ्रांस के फ्लैश मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई डेटा भी महत्वपूर्ण रहेंगे। साथ ही विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की बिकवाली और संभावित केंद्रीय बजट 2025 से जुड़ी खबरें निवेशकों के फोकस में रहेंगी।

गुरुवार को कैसी थी बाजार की चाल?

बीएसई सेंसेक्स ने गुरुवार को एक सीमित दायरे में कारोबार किया और 115 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 76,520 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 ने 50 अंकों की बढ़त दर्ज की और 23,205 पर कारोबार खत्म किया।

ग्लोबल मार्केट से संकेत

एशिया बाजार में शुक्रवार को तेजी देखने को मिल रही है। अमेरिकी बाजारों में S&P 500 ने 0.53% की बढ़त के साथ 6,118.71 पर बंद होकर लगातार दूसरे सत्र में ऑल-टाइम हाई बनाया। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.92% बढ़कर 44,565.07 पर पहुंच गया, जबकि नैस्डैक कंपोजिट 0.22% बढ़कर 20,053.68 पर बंद हुआ।

यह भी पढ़ें: Stocks To Buy Today: IRCTC में बुल स्प्रेड से बनाएं मुनाफा, HDFC सिक्योरिटीज की सलाह

एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 0.33% की बढ़त के साथ खुला। दिसंबर में कोर महंगाई दर 16 महीनों के उच्चतम स्तर 3% (सालाना) पर पहुंच गई, जो बैंक ऑफ जापान की आज होने वाली मौद्रिक नीति बैठक से पहले घोषित की गई। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.62% ऊपर खुला, जबकि ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 इंडेक्स 0.39% चढ़ा। वहीं, सिंगापुर के केंद्रीय बैंक ने शुक्रवार की बैठक में अपनी मौद्रिक नीति में ढील दी, जो बाजार की उम्मीदों के अनुरूप रही।

 

Advertisement
First Published - January 24, 2025 | 8:20 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement