facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: एक बार फिर हुई मार्केट की दमदार शुरुआत, सेंसेक्स 450 अंक ऊपर, निफ्टी 21,600 के करीब

Advertisement

Stock Market Today: आज, व्यक्तिगत शेयरों में, DOMS और इंडिया शेल्टर होम फोकस में रहेंगे क्योंकि आज इन कंपनियों के आईपीओ शेयर बाजार में एंट्री कर रहे हैं।

Last Updated- December 20, 2023 | 10:00 AM IST
Share Market
Representative Image

Opening Bell: ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेतों के चलते बुधवार को शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत हुई। बाजार के प्रमुख इंडेक्स (Sensex-Nifty) नए ऑल टाइम हाई पर पहुंचे। एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 200 अंकों से अधिक की बढ़त के साथ 71,648 पर खुला और जल्द ही 71,851 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 21,550 के ऊपर कारोबार करता दिखा।

Top Gainers

आईटी पैक में टेक महिंद्रा 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ टॉप पर रही। विप्रो, टीसीएस और इंफोसिस में भी 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई। सेंसेक्स 30 में रिलायंस, इंडसइंड बैंक और एनटीपीसी अन्य प्रमुख लाभ में रहे।

कैसा रहेगा आज बाजार का दिन ?

ग्लोबल मार्केट से मिल रहे अच्छे संकेतों के बीच आज यानी बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हो सकती है।

सुबह 07:00 बजे, गिफ्ट निफ्टी वायदा 21,614 पर खुला था। खबर लिखे जाते समय भी ये 21,600 के ऊपर कारोबार करता दिखा।

बता दें कि इस महीने अब तक एनएसई बेंचमार्क 6.5 फीसदी चढ़ा है। ब्रोकरेज फर्म, एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने 2024 के लिए अपने बाजार दृष्टिकोण में, 2024 में बेंचमार्क सूचकांकों पर 8-10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की उम्मीद की है।

आज, व्यक्तिगत शेयरों में, DOMS और इंडिया शेल्टर होम फोकस में रहेंगे क्योंकि आज इन कंपनियों के आईपीओ शेयर बाजार में एंट्री कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : निफ्टी 2024 में 8 से 10 फीसदी और चढ़ सकता है

Global Cues

फेड की दर में कटौती की उम्मीद की रैली जारी रहने के कारण कल अमेरिकी बाजार 0.7 प्रतिशत तक की बढ़त के साथ दिन के उच्चतम स्तर पर बंद हुए। डॉव जोन्स ने नया शिखर छू लिया, जबकि एसएंडपी 500 अब 1 प्रतिशत के ऑल-
टाइम हाई लेवल पर है।

ब्रेंट क्रूड ऑयल ने अपनी बढ़त जारी रखी और अब 79 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर खुला। इसके अलावा, पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ने अपनी एक साल का लोन प्राइम रेट 3.45 प्रतिशत पर बरकरार रखी, जबकि पांच साल की बेंचमार्क लोन रेट 4.2 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रही।

वहीं, एशिया के प्रमुख बाजारों में, निक्केई 1.7 प्रतिशत, हैंग सेंग 1.25 प्रतिशत, कोस्पी 1 प्रतिशत और एएसएक्स 200 0.5 प्रतिशत ऊपर थे।

कल कैसी थी बाजार की चाल?

घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स 122 अंक चढ़कर बंद हुआ । वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज में लिवाली से बाजार में तेजी आई। कारोबार के दौरान दोनों मानक सूचकांक…सेंसेक्स और निफ्टी…रिकॉर्ड स्तर पर चले गये थे।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 122.10 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71,437.19 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 308.62 अंक चढ़कर अपने अबतक के उच्चतम स्तर 71,623.71 अंक पर पहुंच गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी कारोबार के दौरान 86.4 अंक यानी 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ रिकॉर्ड 21,505.05 अंक तक पहुंचा। हालांकि, अंत में यह 34.45 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 21,453.10 अंक पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - December 20, 2023 | 8:38 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement