facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Update: बाजार में शानदार तेजी, Sensex 500 अंक उछला, Nifty 23000 के ऊपर पहुंचा

Advertisement

Stock Market Today: बीते हफ्ते बाजार नए शिखर पर पहुंच गया था। हालांकि, शुक्रवार को बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट क्लोजिंग हुई थी।

Last Updated- May 27, 2024 | 3:03 PM IST
FII in India
Representative Image

Afternoon Market Update: प्राइवेट बैंक शेयरों और चुनिंदा इंडेक्स में मजबूत बढ़त के कारण इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक, निफ्टी 50 और सेंसेक्स सोमवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 76,000 के स्तर को पार कर गया और लगभग 600 अंकों की मजबूती के साथ कारोबार करता दिखा। एनएसई निफ्टी 50 23,100 के स्तर से ऊपर देखा गया।

Mid-day market update: घरेलू शेयर बाजारों में बेंचमार्क इंडेक्से ने नए रिकॉर्ड हाई लेवल पर कारोबार की शुरुआत की। शेयर बाजार में यह तेजी अभी भी कायम है। बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं। BSE Sensex  0.35 फीसदी बढ़कर 75,671.07 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 0.31 फीसदी उछलकर 23,027.40 के स्तर पर पहुंच गया।

Opening Bell: सोमवार को शेयर बाजार की पॉजिटिव शुरुआत हुई। बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते दिखे। एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 0.35 फीसदी बढ़कर 75,671.07 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 0.31 फीसदी उछलकर 23,027.40 के स्तर पर पहुंच गया।

Top Gainers and Top Losers

BSE पर, टाटा स्टील, भारती एयरटेल टॉप गेनर्स में रहें जबकि विप्रो, मारुति टॉप लूजर्स में रहें। इसी तरह, NSE पर, Divi’s Labs टॉप गेनर रहा, जबकि अदाणी एंटरप्राइजेज टॉप लूजर बना।

व्यापक बाजारों में, निफ्टी मिडकैप 52,811.65 के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। इस बीच, निफ्टी स्मॉलकैप करीब 1 फीसदी बढ़कर 17,049.50 के स्तर पर पहुंच गया।

आज कैसी रहेगी बाजार की चाल?

लोकसभा चुनाव नतीजों के आने से पहले भारतीय शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीते हफ्ते बाजार नए शिखर पर पहुंच गया था। हालांकि, शुक्रवार को बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट क्लोजिंग हुई थी।

हालांकि, सोमवार की शुरुआत में GIFT निफ्टी से पॉजिटिव संकेत देखने को मिल रहे हैं, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बाजार की हरे निशान में शुरुआत हो सकती है।

सुबह 8:30 के करीब, Gift Nifty 25 अंकों की बढ़त के साथ 23,000 के ऊपर कारोबार करता दिखा।

एशिया-प्रशांत क्षेत्र में, बाजारों ने सप्ताह की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ की, निवेशकों ने चीन के आर्थिक आंकड़ों के साथ-साथ भारत के आगामी GDP आंकड़ों पर ध्यान केंद्रित किया।

यह भी पढ़ें: बाजार-हलचल: सुर्खियों में रहेंगे इरेडा, JSW इन्फ्रा और Adani Ports पोर्ट्स के शेयर

जापान का निक्केई 0.11 फीसदी ऊपर जबकि कोरिया का कोस्पी 0.60 फीसदी ऊपर कारोबार करता दिखा। इस बीच, ऑस्ट्रेलिया का ASX200 0.59 प्रतिशत बढ़ा।

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, नैस्डैक रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। नैस्डैक 1.10 फीसदी चढ़ा, जबकि एसएंडपी 500 0.70 फीसदी चढ़ा। हालांकि, डाउ जोंस 0.01 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ।

24 मई को कैसी थी बाजार की चाल?

वैश्विक बाजारों में गिरावट के बीच आईटी शेयरों (IT Stocks) में गिरावट के चलते बेहद उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार लगभग सपाट बंद हुआ। सपाट बंद होने से पहले इंट्रा-डे कारोबार में बाजार नए ऑल टाइम हाई पर भी पहुंच गया था।

तीस शेयरों वाला सेंसेक्स आज (Sensex Today) पिछले बंद भाव के मुकाबले गिरावट के साथ 75,335.45 अंक के लेवल पर खुला। कारोबार के दौरान यह 75,636.50 अंक के नए ऑल टाइम हाई लेवल पर चला गया था। भारी उठापठक के बाद सेंसेक्स 0.01 प्रतिशत या 7.65 अंक की मामूली गिरावट लेते हुए 75,410.39 पर बंद हुआ।

यह भी पढ़ें: BJP को कम सीटें मिलीं तो बाजार होगा निराश: Mukul Kochhar

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी-50 (Nifty-50) भी गिरावट में बंद हुआ था। हालांकि, इंट्रा-डे के दौरान निफ़्टी 23 हजार के पार चला गया था लेकिन अंत में 0.07 फीसदी या 16.75 प्रतिशत गिरकर 22,950.90 पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - May 27, 2024 | 8:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement