facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Opening Bell: बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 17 हजार के पार

Advertisement
Last Updated- March 29, 2023 | 10:11 AM IST
Stock Market

मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच बुधवार यानी 29 मार्च को घरेलू बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं। निफ्टी50 50 अंक से अधिक की बढ़त के साथ 17,000-अंक पर ट्रेड कर रहा है और एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 200 अंक से अधिक बढ़कर 57,823 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 सूचकांकों में 0.1 फीसदी तक की तेजी के साथ व्यापक बाजारों में भी मजबूती देखने को मिली।
Volatility gauge, India VIX, इस बीच, 2 फीसदी से अधिक फिसल गया।

वहीं, निफ्टी बैंक और निफ्टी ऑटो इंडेक्स 0.7 प्रतिशत तक बढ़ गए, जबकि निफ्टी रियल्टी और निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में गिरावट दर्ज हुई।

घरेलू बाजार में, स्टेनलेस स्टील फर्म द्वारा इंडोनेशिया में निकल पिग आयरन स्मेल्टर स्थापित करने के लिए New Yaking Pte के साथ एक डील साइन करने के बाद जिंदल स्टेनलेस के शेयरों में 2 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हुई।

इसके अलावा, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 29 मार्च को 6 पैसे कमजोर खुला। रुपया 82.19 के मुकाबले 82.25 प्रति डॉलर पर खुला।

कैसा था कल का बाजार

बता दें कि 28 मार्च को सेंसेक्स 40.14 अंक की गिरावट के साथ 57613.72 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 34 अंक की कमजोरी के साथ 16951.70 के स्तर पर बंद हुआ है।

Advertisement
First Published - March 29, 2023 | 8:59 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement