facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: हफ्ते के पहले दिन कैसी रहेगी मार्केट की शुरुआत?

Advertisement
Last Updated- April 24, 2023 | 8:45 AM IST

सोमवार को मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने की सोच रहे हैं तो पहले जान लें आज यानी 24 अप्रैल को कैसे रहेगी भारतीय शेयर बाजार का चाल?
ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच कारोबारी हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में सुस्ती देखने को मिल सकती है।

हालांकि, भारतीय शेयर मार्केट की ओपनिंग मिले-जुले वैश्विक संकेत, तेल की कीमतों में गिरावट और मार्च तिमाही के नतीजे पर निर्भर करेगी।
सुबह 7:30 बजे तक, SGX Nifty 40 अंक ऊपर 17,679 के स्तर पर ट्रेडिंग कर रहा था।

वहीं, अमेरिकी इक्विटी फ्यूचर्स में रातों-रात गिरावट देखने को मिली। Dow, Nasdaq और S&P में 0.2 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली।
एशिया-प्रशांत बाजार भी शंघाई कंपोजिट, हैंग सेंग, निक्केई 225, एसएंडपी 200, कोस्पी और टॉपिक्स सूचकांकों में 2 फीसदी तक गिर गए।

इन कंपनियों के जारी होने है नतीजे

सोमवार (24 अप्रैल) यानी आज IndusInd Bank के नतीजे घोषित किए जाएंगे। जबकि 25 अप्रैल को Bajaj Auto, 26 अप्रैल को Maruti Suzuki, 27 अप्रैल को Axis Bank, Tech Mahindra और Wipro के नतीजे जारी होने वाले हैं। वहीं, 29 अप्रैल को Kotak Mahindra Bank के नतीजे जारी होने वाले हैं।

21 अप्रैल को कैसी थी मार्केट की चाल?

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन (शुक्रवार) यानी 21 अप्रैल को शेयर बाजार में हल्की तेजी देखने को मिली थी। घरेलू शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुआ था । सेंसेक्स (Sensex) 23 अंक मजबूत हुआ और निफ्टी (Nifty) में 0.40 अंकों की मामूली गिरावट दर्ज की गई थी। कारोबार के अंत में निफ्टी 17,624.05 पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - April 24, 2023 | 8:39 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement