facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: सपाट खुले बाजार 65 हजार के नीचे सेंसेक्स, निफ्टी 19000 के पार

Advertisement

एशिया-प्रशांत बाजारों (Asia-Pacific Market) में भी हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन (शुक्रवार) शुरुआती सौदों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है।

Last Updated- September 01, 2023 | 9:57 AM IST
Stock Market Today: शेयर बाजार

Stock Market Today: Market Opens: भारतीय बाजार की शुरुआत सपाट
01 सितंबर के कारोबार में भारतीय बाजार की शुरुआत सपाट हुई है। सेंसेक्स 96.67 अंक यानी 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 64,928.08 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 4.35 अंक यानी 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 19,258.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा था ।

प्री-ओपनिंग में बाजार की चाल सपाट
प्री-ओपनिंग में बाजार की चाल सपाट नजर आ रही है। सेंसेक्स 16.36 अंक यानी 0.03 फीसदी की बढ़त के साथ 64,847.77 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 6.20 अंक यानी 0.03 फीसदी की बढ़त के साथ 19.260 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कैसा रहेगा आज का बाजार

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच आज यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सपाट हो सकती है। आज सुबह 7:10 बजे, गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स (Gift Nifty Futures) 32 अंक बढ़कर 19,413 के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, 8:15 बजे करीब यह 40 अंक लुढ़क कर 19389 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Global Market

वैश्विक स्तर पर, अमेरिकी बाजार में हल्की गिरावट देखने को मिली। डॉव जोन्स और एसएंडपी 500 सूचकांकों में 0.4 प्रतिशत तक फिसले। हालांकि, NASDAQ कंपोजिट 0.1 प्रतिशत बढ़ा। एशिया-प्रशांत बाजारों (Asia-Pacific Market) में भी हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन (शुक्रवार) शुरुआती सौदों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। निक्केई 225 और एसएंडपी 200 सूचकांक 0.2 प्रतिशत तक गिर गए।

यह भी पढ़ें : उतार चढ़ाव के बाद भी चढ़ने व गिरने वाले शेयरों का अनुपात मजबूत

Commodity Market

कमोडिटी बाजार में ब्रेंट क्रूड और डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतें 1 फीसदी तक बढ़कर क्रमश: 86 डॉलर प्रति बैरल और 83 डॉलर प्रति बैरल हो गईं।

कल कैसी थी बाजार की चाल?

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार (31 अगस्त) को घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुए। दोनों फ्रंटलाइन इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट देखी गई। BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 255.84 अंक यानी 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 64,831.41 अंक पर बंद हुआ। वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 93.65 अंक यानी 0.48 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें : NBFC के लिए जमा लाइसेंस पर गंभीरता से हो विचार

Advertisement
First Published - September 1, 2023 | 8:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement