facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: बाजार की तेजी पर नहीं लगा ब्रेक, हरे निशान में खुले Sensex-Nifty

Advertisement

Stock Market Today: आज सुबह 8 बजे करीब गिफ्ट निफ्टी भी हरे निशान  में खुलकर 19,800 के स्तर पर कारोबार करता दिख रहा है।

Last Updated- September 08, 2023 | 10:17 AM IST
Share Market

Opening Bell: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार  की शुरुआत तेजी के साथ हुई। बाजार के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं। सेंसेक्स 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 6,340.06 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं निफ्टी 25.00 अंक यानी 0.13 फीसदी की बढ़त के साथ 19,752 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

Market at Pre-open:

प्री-ओपनिंग में बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। सेंसेक्स में 127.21 अंकों की गिरावट दर्ज हुई और यह 66,138.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 12.40 अंक फिसलकर 19,714.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कैसी रहेगी आज बाजार की चाल?
ग्लोबल मार्केट से मिल रहे कमजोर संकेतों के बीच आज यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी जारी रहने की संभावना है। आज सुबह 8 बजे करीब गिफ्ट निफ्टी भी हरे निशान  में खुलकर 19,800 के स्तर पर कारोबार करता दिख रहा है। अमेरिकी बाजारों में भी मिला-जुला कारोबार देखने को मिला।

डॉलर इंडेक्स और ईयर बॉन्ड यील्ड में भी नरमी देखने को मिली। डाओ जोन्स (Dow Jones) 57 अंक चढ़ा, नैस्डैक में 123 अंक की गिरावट दर्ज हुई। वहीं, एसएंडपी 500 0.32 फीसदी फिसल गया।जापान के निक्केई 225 में 0.8 प्रतिशत की गिरावट आई।

ऑस्ट्रेलिया में, एसएंडपी/एएसएक्स 200 0.49 प्रतिशत नीचे था, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.34 प्रतिशत गिर गया। हांगकांग के बाजार “ब्लैक रेनस्टॉर्म” की चेतावनी जारी होने के बाद बंद हो गए।

ये भी पढ़ें : भारतीय इक्विटी मार्केट जैसा कोई और नहीं, 14 वर्षों में विकसित बाजारों के मुकाबले दर्ज की बेहतर परफॉर्मेंस: HSBC

इन कंपनी के Stocks पर रहेगी नजर

Mazagon Dock Shipbuilders

कंपनी ने एमडीएल में अमेरिकी नौसेना के जहाजों की यात्रा मरम्मत शुरू करने के लिए अमेरिकी सरकार के साथ एक मास्टर शिप रिपेयर समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

Exide Industries

कंपनी राइट्स इश्यू के जरिए सहायक कंपनी Exide Energy Solutions में 100 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बना रही है।

कल कैसी थी बाजार की चाल?

वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बावजूद घरेलू शेयर बाजार (Stock Market Today) में तेजी दर्ज की गई और गुरुवार के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 385 अंक से ज्यादा चढ़कर 66 हजार अंक के पार बंद हुआ।तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex today) में लगातार पांचवें दिन तेजी जारी रही और आज सुबह गिरावट के बाद बाजार हरे निशान में बंद हुआ। इसी तरह, नेशनक स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) 116 अंक या 0.59 प्रतिशत बढ़कर 19,727.05 पर बंद हुआ।

ये भी पढ़ें : Mobikwik लगातार तीन से चार तिमाहियों में मुनाफे के बाद IPO लाने की तैयारी में

Advertisement
First Published - September 8, 2023 | 8:50 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement