facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: फ्लैट हुई भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 65700 के पास, निफ्टी 19700 के पार

Advertisement

Stock Market Today: एशिया में आज सुबह जापान का निक्केई 0.2 फीसदी ऊपर था। कोस्पी में 0.5 फीसदी की तेजी आई, जबकि ताइवान सपाट रहा।

Last Updated- November 20, 2023 | 9:58 AM IST
Futures and Option Trading
Representative Image

Opening Bell: भारतीय शेयर बाजार की आज (20 नवंबर) को सपाट शुरुआत हुई। ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के कारण प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में दिख रहे हैं। BSE सेंसेक्स 65,700 के करीब कारोबार करता दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 19,700 के ऊपर ट्रेड कर रहा है। आज बैंकिंग सेक्टर बाजार पर दबाव बनाने का काम करता दिख रहा है।  निफ्टी में एक्सिस बैंक सवा फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर है। वहीं, हिंडाल्को और अपोलो हॉस्पिटल्स टॉप गेनर रहे।

Pre-opening में बाजार की चाल

प्री-ओपनिंग सेंशन में बाजार की चाल सपाट देखने को मिली। सेंसेक्स 28.68 अंक की गिरावट के साथ 65,766.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 39.10 अंक फिसलकर 19,692.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कैसी रहेगी आज बाजार की चाल? 

ग्लोबल मार्केट से स्थिर संकेतों के बीच भारत के प्रमुख बेंचमार्क इक्विटी सूचकांकों की सोमवार के कारोबार की सकारात्मक रुख के साथ शुरुआत होने की संभावना है।

सुबह 08:00 बजे करीब, गिफ्ट निफ्टी 19,800 के ऊपर कारोबार करता दिखा।

एशियाई और अमेरिकी बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला।

यह भी पढ़ें: बाजार हलचल: महीने के निचले स्तर से 750 अंक चढ़ा Nifty

एशिया में आज सुबह जापान का निक्केई 0.2 फीसदी ऊपर था। कोस्पी में 0.5 फीसदी की तेजी आई, जबकि ताइवान सपाट रहा।

शुक्रवार को अमेरिकी वायदा बाजारों में सुस्ती देखी गई। S&P 500 के 4,500 से ऊपर पहुंचने के बाद में थोड़ा बदलाव आया और लगातार तीसरे सप्ताह बढ़त दर्ज की गई।

इस हफ्ते कैसी रहेगी Stock Market की चाल?

विश्लेषकों का कहना है कि इस सप्ताह घरेलू स्तर पर किसी बड़े घटनाक्रम की गैरमौजूदगी में शेयर बाजार काफी हद तक वैश्विक रुझानों से ही तय होंगे। विश्लेषकों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों की कारोबारी गतिविधियों, वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति भी घरेलू शेयर बाजारों की चाल को प्रभावित करेगी।

शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार में बीते दो कारोबारी सत्रों में तेजी के बाद शुक्रवार (17 नवंबर) को गिरावट दर्ज की गई जिससे बीएसई सेंसेक्स (Sensex Today) 188 अंक की गिरावट लेकर बंद हुआ।

यह भी पढ़ें: Market Outlook: वैश्विक रुझानों से ही तय होगी स्थानीय बाजार की दिशा – विश्लेषक

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) की शुरुआत खराब रही और यह गिरकर 65,788.79 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स में खूब उतार-चढ़ाव देखा गया और अंत में यह 187.75 अंक या 0.28 प्रतिशत गिरकर 65,794.73 पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी 33.40 अंक या 0.17 प्रतिशत की गिरावट लेकर 19,731.80 अंक पर बंद हुआ।

 

Advertisement
First Published - November 20, 2023 | 8:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement