facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: आज बंद है शेयर बाजार, BSE-NSE में नहीं होगा कारोबार

Advertisement

BSE की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, इस कैलेंडर ईयर में शेयर बाजार की कुल 15 दिन की छुट्टी थी, जिसमें से आज 14वां अवकाश है।

Last Updated- November 27, 2023 | 8:50 AM IST
Stock Market Holiday
Representative Image

Stock Market Closed Today: स्टॉक मार्केट आज यानी सोमवार को गुरुनानक जयंती के अवसर बंद है। इसके कारण बाजार के प्रमुख इंडेक्स (BSE-NSE) में कोई कारोबार नहीं होगा। बाजार में ट्रेडिंग मंगलवार से सामान्य रूप से शुरू हो जाएगी।

बीते शुक्रवार को शेयर बाजार गिरावट देखने को मिली थी। BSE Sensex 47 अंक फिसलकर 65,970 के स्तर पर आ गया था। निफ्टी में भी हल्कि गिरावट दर्ज हुई थी और यह 19,794 के लेवल पर था।

कमोडिटी बाजार समेत इन बाजारों में भी नहीं होगा कारोबार

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी BSE की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, इस कैलेंडर ईयर में शेयर बाजार की कुल 15 दिन की छुट्टी थी, जिसमें से आज 14वां अवकाश है। इसके बाद अब बाजार 25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर बंद रहेगा।

यह भी पढ़ें : वैश्विक रुझानों से ही तय होगी स्थानीय बाजार की दिशाः Experts

गुरुनानक जयंती के अवसर आज इक्विटी मार्केट के साथ करेंसी बाजार में भी कारोबार नहीं होगा। वहीं, कमोडिटी मार्केट सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेंगे। हालांकि, शाम 5 बजे से रात 11:30 बजे तक कमोडिटी मार्केट सामान्य रूप से ओपन हो जाएंगे।

24 नवंबर को कैसी थी बाजार की चाल?

वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के आखिरी ट्रेडिंग सेशन यानी शुक्रवार (24 नवंबर) को गिरावट दर्ज की गई थी। आईटी कंपनियों के शेयरों में हाल में आई तेजी के बाद ताजा गिरावट के कारण बाजार में फिसलन देखने को मिली थी।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 47.77 अंक या 0.07 प्रतिशत गिरकर 65,970.04 पर बंद हुआ। यह शुरूआती कारोबार में मामूली गिरावट के साथ 66,000.29 अंक पर खुला था और कारोबार के दौरान 65,894.05 अंक के निचले स्तर तक चला गया था।

Advertisement
First Published - November 27, 2023 | 8:50 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement