facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच फ्लैट खुले बाजार

Advertisement

Stock Market Today: आज सुबह 8:00 बजे करीब गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) में 45 ​​अंकों की गिरावट देखी गई और ये 19,766 के स्तर पर पहुंच गया।

Last Updated- July 28, 2023 | 9:36 AM IST
Stock Market

Stock Market Today, July 28: भारतीय बाजार की शुरुआत फ्लैट शुरुआत

28 जुलाई को भारतीय बाजार की शुरुआत फ्लैट नोट पर हुई। सेंसेक्स 130.29 अंक यानी 0.20% की गिरावट के साथ 66,266.48 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जबकि निफ्टी 27.65 अंक यानी 0.14% की गिरावट के साथ 19,632.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
 

प्री-ओपनिंग में बाजार फ्लैट 
प्री-ओपनिंग में बाजार सपाट रहा। सेंसेक्स 8.47 अंक यानी 0.01% की गिरावट के साथ 66,258.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जबकि निफ्टी 24.60 अंक यानी 0.13% की गिरावट के साथ 19,635.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कैसा रहेगा आज का बाजार

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार (Indian Share Market) की शुरुआत धीमी हो सकती है, क्योंकी ग्लोबल मार्केट (global market) से नकारात्मक संकेत मिल रहे है। आज सुबह 8:00 बजे करीब गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) में 45 ​​अंकों की गिरावट देखी गई और ये 19,766 के स्तर पर पहुंच गया।

वैश्विक स्तर पर, अमेरिकी बाजारों में भी गिरावट देखने को मिली और बीते 13 दिन से जारी तेजी में भी पूर्ण विराम लगा। डॉव जोन्स, NASDAQ कंपोजिट और S&P 500 में 0.6 फीसदी तक की गिरावट आई।

एशिया-प्रशांत बाजार भी शुक्रवार के शुरुआती सौदों में फिसल गए। बैंक ऑफ जापान के ब्याज दर निर्णय के आने से पहले जापान के Nikkei 225 और Topix सूचकांकों में 1 फीसदी तक गिरावट दर्ज हुई। वहीं, ऑस्ट्रेलिया का S&P 200 दूसरी तिमाही के उत्पादक मूल्य सूचकांक (producer price index) के आंकड़ों से पहले 0.7 फीसदी नीचे गिर गया।

ये भी पढ़ें : अमेरिकी फेडरल रिजर्व के संकेत से टूटे शेयर बाजार

आज इन कंपनियों के आएंगे Q1FY24 के नतीजे:

घरेलू बाजार में आज भी अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे जारी रहेंगे। 28 जुलाई को  Indian Oil Corporation, SBI Cards, Marico, Supreme Industries, United Breweries, Bank of India, Piramal Enterprises, कंपनियां अपने Q1FY24 के नतीजे घोषित करेंगी।

कल कैसी थी भारतीय शेयर बाजार की रफ्तार?

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार (27 जुलाई) को घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुए। BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 440.38 अंक यानी 0.66 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 66,266.82 अंक पर बंद हुआ। वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) ने भी 118.40 अंक यानी 0.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की।

ये भी पढ़ें : फेड के कदम से सरकारी बॉन्ड में नरमी, रुपया चढ़ा

Advertisement
First Published - July 28, 2023 | 8:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement