facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: वैश्विक बाजारों से पॉजिटिव रुझान, जानें आज कैसी होगी शेयर बाजार की चाल

Advertisement

गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स ने भी सकारात्मक शुरुआत का संकेत दिया, जो निफ्टी 50 फ्यूचर्स से 72 अंक अधिक 24,670 के स्तर पर है।

Last Updated- August 19, 2024 | 8:25 AM IST
stock market today

Stock market today: वैश्विक बाजारों से पॉजिटिव संकेतों से उत्साहित बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी के सोमवार को हरे निशान में खुलने की संभावना है। गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स ने भी सकारात्मक शुरुआत का संकेत दिया, जो निफ्टी 50 फ्यूचर्स से 72 अंक अधिक 24,670 के स्तर पर है।

एशिया-प्रशांत बाजार सोमवार सुबह मोटे तौर पर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। चीन का शंघाई कंपोजिट 0.07 फीसदी, हांगकांग का हैंग सेंग 1.88 फीसदी और एशिया डॉव 0.21 फीसदी चढ़कर कारोबार कर रहा था।

हालांकि, जापान का निक्केई 0.35 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.44 प्रतिशत और ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 0.07 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा था।

अमेरिकी बाजारों में एसएंडपी 500 शुक्रवार को 0.20 फीसदी चढ़ गया। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.24 प्रतिशत और नैस्डैक कंपोजिट 0.21 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

निवेशकों की इन फैसलों पर टिकी रहेगी नजर

निवेशकों की नजर इस सप्ताह एशियाई बाजारों में केंद्रीय बैंकों के प्रमुख फैसलों पर टिकी हुई है। इसमें बैंक ऑफ कोरिया का ब्याज दरों को लेकर निर्णय, जापान और सिंगापुर का महंगाई का डेटा, रिजर्व बैंक ऑफ ऑस्ट्रेलिया की अगस्त बैठक के नतीजे और चीन की एक साल और पांच साल की ऋण प्रमुख दरों पर होने वाले फैसला शामिल है।

शुक्रवार को कैसी थी बाजार की चाल ?

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) शुक्रवार को 1,330.96 अंक या 1.68 प्रतिशत चढ़कर एक बार फिर से 80 हजार के स्तर को पार कर गया। कारोबार के अंत में यह 80,436.84 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) 397.40 अंक या 1.65 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 24,541.15 पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - August 19, 2024 | 8:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement