facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: बाजार की तेजी बरकरार, 19500 के पार खुला निफ्टी, सेंसेक्स 65500 के ऊपर

Advertisement

Stock Market Today: डॉव जोन्स, S&P 500 और NASDAQ कंपोजिट में 1 फीसदी तक की बढ़त देखने को मिली।

Last Updated- August 24, 2023 | 9:33 AM IST
Futures and Option Trading

Stock Market Today, 24 August: बढ़त पर खुला बाजार
24 अगस्त को भारतीय बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई है। निफ्टी 19500 पार खुला हैं। सेंसेक्स 221.98 अंक यानी 0.34 फीसदी की बढ़त के साथ 65,655.28 के स्तर पर कारोबार कर रहा था । जब निफ्टी 78.80 अंक यानी 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 19522.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा था ।

प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त
प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स 164.94 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 65,598.24 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जबकि निफ्टी 93.10 अंक यानी 0.48 फीसदी की बढ़त के साथ 19537.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कैसा रहेगा आज का बाजार

ग्लोबल मार्केट (global market) से मिल रहे पॉजिटिव संकेतों के बीच आज यानी गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार (Indian Share Market) की मजबूत शुरुआत होने की संभावना है। सुबह 8 बजे करीब, गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) 19518 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

Global Market Today:

वैश्विक स्तर पर, Nvidia के बेहतर तिमाही प्रदर्शन और ट्रेजरी यील्ड में गिरावट से धारणा को मदद मिली, जिससे अमेरिकी बाजार रातों-रात मजबूती के साथ बंद हुए। डॉव जोन्स, S&P 500 और NASDAQ कंपोजिट में 1 फीसदी तक की बढ़त देखने को मिली। आज सुबह एशिया-प्रशांत के बाजारों में भी अच्छा सकारात्मक रुख देखने को मिला। निक्केई 225, टॉपिक्स, कोस्पी, एसएंडपी 200 इंडेक्स 1 फीसदी तक बढ़े।

यह भी पढ़ें : बॉन्ड प्रतिफल 7.5 प्रतिशत पर पहुंचने के आसार, विश्लेषकों ने बताया- कैसे करें इन्वेस्ट

Commodity Market:

कमोडिटी बाजार में ब्रेंट क्रूड और डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतें 0.3 फीसदी गिरकर क्रमश: 82 डॉलर प्रति बैरल और 78 डॉलर प्रति बैरल पर आ गईं।

कल कैसी थी बाजार की चाल?

घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी का सिलसिला देखने को मिला। तीस शेयरों पर आधारित BSE सेंसेक्स 213.27 अंक यानी 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 65,433.30 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 284.68 अंक तक चढ़ गया था।नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 47.55 अंक यानी 0.25 प्रतिशत के लाभ के साथ 19,444 अंक पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - August 24, 2023 | 8:38 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement