facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: आज छोटी दिवाली के दिन बाजार बंद, जानें दीवाली वीक में कब-कब रहेगी मार्केट की छुट्टी

Advertisement

दीवाली के अगले दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार फिर से ट्रेडिंग के लिए खुलेगा। लेकिन मंगलवार (14 नवंबर) को दिवाली बलिप्रतिपदा के चलते बाजार की छुट्टी रहेगी।

Last Updated- November 11, 2023 | 8:48 AM IST
Share Market
Representative Image

Stock Market Today: दीवाली से पहले शेयर बाजार में खरीदारी देखने को मिली। बाजार के प्रमुख इंडेक्स (Sensex-Nifty) शुक्रवार को हरे निशान में बंद हुए। बता दें कि अगले हफ्ते दीवाली की छुट्टियों के कारण बाजार का कारोबारी हफ्ता छोटा रहेगा।

आइए, जानते हैं कि शेयर बाजार में ट्रेडिंग कब से होगी शुरू?

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) की ऑफिसियल वेबसाइट पर दिए गए हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, इस दीवाली मुहूर्त ट्रेडिंग रविवार यानी 12 नवंबर को होगी। आम तौर पर, मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन दिवाली पर लक्ष्मी पूजन (Laxmi Puja) के शुभ मुहूर्त के दौरान शाम को आयोजित किया जाता है। बाजार की परंपरा के अनुसार, मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए बाजार केवल एक-डेढ़ घंटे की अवधि के लिए ही खुले रहते हैं।

NSE ने 12 नवंबर (रविवार) यानी दिवाली के दिन होने वाली स्पेशल मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन के लिए समय की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें : संवत 2079 में धातुओं के बाजार का हाल, आम धातुएं सुस्त, सोने-चांदी में चमक

देखें कितने बजे से शुरू होगी ट्रेडिंग

ब्लॉक डील सेशन- 17:45 बजे से 18:00 बजे तक
प्री-ओपन सेशन: 18:00 बजे से 18:08 बजे तक
नॉर्मल मार्केट सेशन: 18:15 बजे से 19:15 बजे तक
कॉल ऑक्शन इलिक्विड सेशन: 18:20 बजे से 19:05 बजे तक
क्लोडिंग सेशन: 19:25 बजे से 19:35 बजे तक

दीवाली के अगले दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार फिर से ट्रेडिंग के लिए खुलेगा। लेकिन मंगलवार (14 नवंबर) को दिवाली बलिप्रतिपदा के चलते बाजार की छुट्टी रहेगी। 15 नवंबर बाजार सामान्य रूप से ट्रेडिंग के लिए खुलेगा।

नवंबर में इस दिन और बंद रहेगा बाजार

18 नवंबर- शनिवार
19 नवंबर- रविवार
25 नवंबर – शनिवार
26 नवंबर – रविवार

धनतेरस के दिन कैसी थी बाजार की चाल?

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार दिन के ज्यादातर समय नुकसान में रहा, लेकिन HDFC बैंक, NTPC, एक्सिस बैंक, ITC, बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और L&T में अंतिम दौर की खरीदारी से बाजार को हरे निशान पर बंद होने में मदद मिली। दोनों फ्रंटलाइन इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में हल्की बढ़त देखी गई।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 72.48 अंक यानी 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 64,904.68 अंक पर बंद हुआ।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 30.05 अंक यानी 0.15 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 19,425.35 अंक पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - November 11, 2023 | 8:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement