facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 250 अंक ऊपर, Nifty 19800 के पास

Advertisement

फेडरल रिजर्व की नवंबर बैठक के मिनट्स आज जारी होने वाली हैं। FOMC मीटिंग मिनट्स मंगलवार, 21 नवंबर को दोपहर 2 बजे ईटी पर सार्वजनिक किए जाएंगे।

Last Updated- November 21, 2023 | 9:50 AM IST
Share Market
Representative Image

Opening Bell: भारतीय शेयर बाजार की मंगलवार को पॉजिटिव नोट पर शुरुआत हुई। ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेतों के चलचे बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं। BSE सेंसेक्स करीब 250 से अधिक अंक ऊपर चढ़कर 65,900 के स्तर पर कारोबार करता दिख रहा है। वहीं, निफ्टी भी 80 से ज्यादा अंकों की उछाल के साथ 19800 के आसपास ट्रेड करता नजर आ रहा है।

बाजार की चौतरफा तेजी में मेटल, IT और बैंकिंग सेक्टर सपोर्ट कर रहे। निफ्टी में हिंडाल्को 2 फीसदी की मजबूती के साथ टॉप गेनर है।

कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल?

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेतों के बीच आज यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में दो दिन की बिकवाली के बाद खरीदारी देखने को मिल सकती है।

सुबह 07:00 बजे, गिफ्ट निफ्टी 19,800 के स्तर पर कारोबार करता दिख रहा है।

अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में उल्लेखनीय गिरावट के साथ-साथ माइक्रोसॉफ्ट के शेयरों में मजबूत रैली हुई। हालांकि, बाद में  OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन को पद से हटा दिए जाने के बाद अमेरिकी सूचकांकों को मजबूत बढ़त हासिल करने में मदद मिली। डाउ जोंस में 204 अंक की बढ़त हुई और यह अपने रिकॉर्ड क्लोजिंग से 1 फीसदी से भी कम रहा। नैस्डैक 1 फीसदी से अधिक चढ़ा और एसएंडपी 500 0.7 फीसदी बढ़कर बंद हुआ।

फेडरल रिजर्व की नवंबर बैठक के मिनट्स आज जारी होने वाली हैं। FOMC मीटिंग मिनट्स मंगलवार, 21 नवंबर को दोपहर 2 बजे ईटी पर सार्वजनिक किए जाएंगे। वैश्विक स्तर पर निवेशकों को इस मीटिंग मिनट्स का इंतजार है, क्योंकि ऐसा अनुमान है कि इस साल फिर से ब्याज दरें बढ़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें: यूनिफाई कैपिटल को म्युचुअल फंड कारोबार में उतरने की सैद्धांतिक मंजूरी

एशियाई बाजारों की बात करें तो, आज सुबह हांगकांग का हैंग सेंग 1.3 प्रतिशत चढ़ा। कोस्पी और ताइवान प्रत्येक में लगभग 1 प्रतिशत की बढ़त हुई। चीन का शंघाई सूचकांक 0.5 प्रतिशत ऊपर था। हालांकि, जापान का निक्केई 0.2 प्रतिशत नीचे था।

व्यक्तिगत शेयरों में, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर फोकस में रहेंगे क्योंकि कंपनी का लक्ष्य अपनी पहली बांड बिक्री के माध्यम से 5,000 – 10,000 करोड़ रुपये जुटाने का है।

कमोडिटी मार्केट में, ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 82 डॉलर प्रति बैरल के आसपास देखा गया।

यह भी पढ़ें: साल 2024 में शेयर बाजार के प्रदर्शन को लेकर विदेशी ब्रोकरेज का अनुमान, 86,000 को छुएगा सेंसेक्स

कल कैसी थी Stock Market की चाल?

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान के साथ बंद हुए। BSE सेंसेक्स 139.58 अंक की गिरावट के साथ 65,655.15 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 37.80 अंकों की गिरावट के साथ 19,694.00 के लेवल पर बंद हुआ। निफ्टी मिड कैप 100, बीएसई स्मॉल कैप और निफ्टी IT में मामूली तेजी दर्ज की गई।

Advertisement
First Published - November 21, 2023 | 8:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement