facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 62 हजार के करीब, निफ्टी 18000 के पार

Advertisement
Last Updated- May 09, 2023 | 9:25 AM IST
Stock Market

बढ़त के साथ खुला बाजार

बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। सेंसेक्स 140.5 अंक यानी 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 61,904.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 41.10 अंक यानी 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 18305 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त

प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त दिखी है। सेंसेक्स 149.14 अंक यानी 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 61,913.39 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 39.70 अंक यानी 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 18304.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा था ।

कैसा रहेगा आज का बाजार

दुनियाभर के बाजारों से गिरावट के संकेतों के बीद आज यानी 9 मई को भारतीय शेयर बाजार में भी कमजोरी देखने को मिल सकती है। SGX Nifty भी लाल निशान में ट्रेड कर रहा है। सुबह 7:10 बजे, एसजीएक्स निफ्टी 30 अंक नीचे 18,320 पर कारोबार कर रहा था।

वहीं, एशियाई सूचकांकों में आज सुबह निक्केई में 0.7 फीसदी की तेजी देखने को मिली, जबकि हैंग सेंग, स्ट्रेट टाइम्स और कोस्पी में 0.2-0.5 फीसदी की गिरावट आई।

अमेरिकी बाजार में गिरावट देखने मिली, S&P 500 में 0.05 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई, जबकि नैस्डैक कंपोजिट लगभग 0.2 फीसदी ऊपर चढ़ा। डाओ करीब 0.2 फीसदी टूटकर बंद हुआ।

कल कैसी थी बाजार की चाल?

सोमवार यानी 8 मई को घरेलू शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। भारतीय शेयर बाजार सप्ताह के पहले कारोबारी दिन 700 से ज्यादा अंकों की बढ़त दर्ज करते हुए हरे निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स (Sensex) 710 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में 195 अंको की बढ़त दर्ज की गई। कारोबार के अंत में निफ्टी 18,264 पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - May 9, 2023 | 8:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement