facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: 700 अंक से ज्यादा लुढ़का Sensex, Nifty 17,900 के नीचे

Advertisement
Last Updated- January 25, 2023 | 1:37 PM IST

1.21 AM

घरेलू शेयर बाजार में दोपहर के कारोबार में जोरदार गिरावट देखी गई।  सेंसेक्स 733 अंकों का गोता लगा कर 60,245.13 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 218 अंक फिसल कर 17,899 के स्तर पर है। ऑटो और मेटल को छोड़ सभी सेक्टोरल इंडेक्स इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे है।  निफ्टी के 50 में से 44 शेयरों में गिरावट आई है जबकि सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में गिरावट रही है। निफ्टी बैंक के सभी 12 शेयरों में गिरावट रही हैं।

9:20 AM

आज यानी 25 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार की गिरावट के साथ शुरुआत हुई। 198 अंकों की गिरावट के साथ सेंसेक्स  60,780 के स्तर पर है वहीं निफ्टी करीब 60 अंकों की गिरावट के साथ 18,057 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 में से 24 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर हैं।

Pre-Opening

प्री-ओपनिंग में बाजार की कमजोर शुरूआत हुई है। सेंसेक्स 114.74 अंक की गिरावट के साथ 60864.01 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 16.80 अंक की गिरावट के साथ 18101.50 के स्तर पर नजर आ रहा है।

कैसी रहेगी बाजार की चाल 

वैश्विक बाजार से आज ,मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं हालांकि SGX निफ्टी कमजोरी पर है,  जिसके चलते भारतीय शेयर बाजार की आज कमजोर शुरुआत हो सकती है। SGX Nifty में 45 अंकों की गिरावट है। डॉलर इंडेक्स 101.66 पर है। इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड में 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 86.45 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर है। आज Tata Motors, Bajaj Auto, Cipla, Amara Raja Batteries जैसी कंपनियों के नतीजे आएंगे.

ग्लोबल मार्केट पर नजर डालें तो डाओ जोन्स में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी रही।  यह 104 अंकों के उछाल के साथ बंद हुआ।  नैस्डैक में 0.27 फीसदी और S&P 500 में 0.07 फीसदी की गिरावट रही।

यूरोपियन बाजार की बात करें तो DAX और FTSE कमजोरी के साथ बंद हुआ। वहीं एशियाई बाजार पर नजर डालें तो कोरिया के कोस्पी में 1.35 फीसदी की तेजी है, जबकि जापान के निक्केई में खास हलचल नहीं है और यह फ्लैट दिख रहा है।

 

Advertisement
First Published - January 25, 2023 | 9:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement