facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: बाजार में तेजी बरकरार, Sensex 750 अंक ऊपर, Nifty 22,350 के पार

Advertisement

Stock Market Today: आज सुबह एशिया में निक्केई 1.3 प्रतिशत फिसल गया। कोस्पी और ताइवान में 0.5 प्रतिशत की गिरावट आई। हैंग सेंग और शांघई भी मामूली लाल निशान में थे।

Last Updated- March 28, 2024 | 11:53 AM IST
Stock Market
Representative Image

Opening Bell: सप्ताह और महीने के आखिरी कारोबारी दिन गुरुवार (28 मार्च) को इंट्रा-डे कारोबार में मजबूती देखने को मिली। बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में खुले। कल शुक्रवार को गुड फ्राइडे की छुट्टी के कारण बाजार बंद रहेंगे।

एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 700 अंक से अधिक की बढ़त के साथ 73,700 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी 50 (Nifty50) 22,300 के स्तर के ऊपर कारोबार करता नजर आया।

मार्च में अब तक निफ्टी में 0.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और वित्तीय वर्ष FY24 के लिए इसमें 27.4 फीसदी की तेजी आई है।

आरबीआई द्वारा बैंकों और एनबीएफसी के लिए अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड्स (एआईएफ) में निवेश के मानदंडों में ढील देने के बाद Bajaj Finance और Bajaj Finserv लगभग 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ टॉप पर रहे। विप्रो, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, इंफोसिस और पावर ग्रिड अन्य उल्लेखनीय मूवर्स रहे।

यह भी पढ़ें: Stocks To Watch Today: आज Maruti Suzuki, NHPC, Dr Reddy’s, Biocon के शेयरों में दिखेगा एक्शन, चेक करें पूरी लिस्ट

दूसरी ओर, कंपनी द्वारा अपने टॉप मैनेजमेंट में बदलाव की घोषणा के बाद मारुति में 1 प्रतिशत की गिरावट आई।

व्यापक बाजार में, बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.2 फीसदी बढ़ा, जबकि स्मॉलकैप 0.7 फीसदी बढ़ा।

कैसी रहेगी आज बाजार की चाल?

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेतों के बीच आज यानी गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार एक्शन देखने को मिल सकता है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, बाजार में आज भी तेजी बरकरार रह सकती है।

सुबह 8 बजे करीब, Gift Nifty 22,170 के ऊपर कारोबार करता दिखा।

आज, मासिक F&O समाप्ति भी है, और मार्च और वित्तीय वर्ष का आखिरी कारोबारी दिन भी है। निफ्टी अब तक महीने के लिए 0.6 प्रतिशत और वित्तीय वर्ष FY24 के लिए 27.4 प्रतिशत ऊपर है।

इसके अलावा, बाजार आज से कुछ शेयरों के लिए वैकल्पिक आधार पर उसी दिन या टी+0 सेटलमेंट साइकल भी शुरू करेगा।

गुरुवार को, व्यक्तिगत शेयरों के बीच, मारुति, जो कल 4 ट्रिलियन मार्केट कैपिटलाइजेशन में टॉप पर थी, कंपनी द्वारा अपने टॉप मैनेजमेंट में बदलाव की घोषणा के बाद फोकस में होगी।

यह भी पढ़ें: गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट के बाद Reliance Industries के शेयरों में उछाल, बाजार में आई मजबूती

ग्लोबल संकेत

आज सुबह एशिया में निक्केई 1.3 प्रतिशत फिसल गया। कोस्पी और ताइवान में 0.5 प्रतिशत की गिरावट आई। हैंग सेंग और शांघई भी मामूली लाल निशान में थे।

अमेरिका में रातोंरात, बेंचमार्क सूचकांकों ने अपनी 3 दिन की गिरावट का सिलसिला तोड़ दिया और शुक्रवार को Personal Consumption Expenditure Price Index (PCE) डेटा से पहले उल्लेखनीय लाभ के साथ समाप्त हुआ। डॉव जोन्स 1 प्रतिशत से अधिक चढ़ा, एसएंडपी 500 और नैस्डैक क्रमशः 0.9 प्रतिशत और 0.5 प्रतिशत बढ़े।

कल कैसा था बाजार?

रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और मारुति जैसे इंडेक्स हेवीवेट में निरंतर मजबूती से इक्विटी बेंचमार्क सूचकांकों में तेजी आई और बुधवार यानी 27 मार्च को देसी बाजार हरे निशान पर बंद हुए। इस बीच ग्लोबल मार्केट में मिले-जुले रुझान देखे गए।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 526.01 अंक यानी 0.73 फीसदी की बढ़त के साथ 72,996.31 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में कल 72,600.73 और 73,138.73 के रेंज में कारोबार हुआ।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 118.95 अंक यानी 0.54 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 22,123.65 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में कल 22,052.85 और 22,193.60 के रेंज में कारोबार हुआ।

 

Advertisement
First Published - March 28, 2024 | 8:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement