facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: जबरदस्त तेजी के साथ खुला बाजार, इंफोसिस, Infosys और TCS के शेयरों में उछाल

Advertisement

Stock Market Today: एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिली। जापान का निक्केई आज सुबह 1 प्रतिशत बढ़ गया, और अब 35,500 के स्तर के करीब पहुंच गया है - 1990 के बाद से यह उच्चतम है।

Last Updated- January 12, 2024 | 10:37 AM IST
Stock Market Today
Representative Image

Opening Bell:  IT कंपनियों के अच्छे नतीजों से शेयर बाजार ने शुक्रवार को जबरदस्त तेजी के साथ शुरुआत की। बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं।

एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 600 अंकों की तेजी के साथ 72300 का लेवल पार कर गया। एनएसई निफ्टी 50 को 100 अंक ऊपर 21,750 के स्तर के आसपास कारोबार देखा गया।

Top Gainers

तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद सेंसेक्स 30 पैक में इंफोसिस और टीसीएस क्रमशः 6 प्रतिशत और 4 प्रतिशत की बढ़त के साथ टॉप पर रहे। Wipro, Tech Mahindra और HCL Technologies भी 1-2 फीसदी ऊपर चढ़े।

Top Losers

दूसरी ओर, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1 फीसदी फिसल गया। नेस्ले, महिंद्रा एंड महिंद्रा और रिलायंस अन्य उल्लेखनीय लूजर रहे।


कैसा रहेगा आज बाजार का हाल?

ग्लोबल मार्केट से सुस्त संकेतों के बीच आज यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत होने की संभावना है।

आज GIFT Nifty की मजबूत शुरुआत हुई और यह 21700 के स्तर पर कारोबार करता दिख रहा है।

एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिली। जापान का निक्केई आज सुबह 1 प्रतिशत बढ़ गया, और अब 35,500 के स्तर के करीब पहुंच गया है – 1990 के बाद से यह उच्चतम है।

अन्य शेयरों में हैंग सेंग और शंघाई 0.5 फीसदी तक बढ़े, जबकि स्ट्रेट्स टाइम्स, ताइवान और कोस्पी 0.5 फीसदी तक फिसल गए।

अमेरिकी वायदा बाजारों में तेजी देखी गई। यूएस हेडलाइन सीपीआई दिसंबर में 3.4 प्रतिशत की वार्षिक बढ़त के साथ 0.3 प्रतिशत बढ़ी। इसके क्रमशः 0.2 प्रतिशत और 3.2 प्रतिशत होने की उम्मीद थी।

यह भी पढ़ें:ज्यादा दमदार नहीं Flexi Cap, लार्ज-कैप के मुकाबले रिटर्न में बहुत ज्यादा नहीं फासला

बेंचमार्क 10-वर्षीय यील्ड 4.9 आधार अंक (बीपीएस) घटकर 3.980 प्रतिशत हो गई। ब्रेंट क्रूड ऑयल 79 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर उछल गया। इस बीच, बिटकॉइन से जुड़े ईटीएफ की पेशकश करने के लिए अमेरिकी सचिव की मंजूरी के बाद बिटकॉइन दो साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

कल कैसी थी बाजर की चाल?

एशियाई बाजारों में तेजी के बीच भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को लगातार तीसरे ट्रेडिंग सेशन में बढ़त में रहा और सेंसेक्स 63 अंक की मामूली बढ़त लेकर बंद हुआ।

तीस शेयरों पर आधारित BSE Sensex तेजी के साथ 71,907.75 पर खुला और कारोबार के दौरान यह 71,999.47 तक गया। अंत में सेंसेक्स 0.09 प्रतिशत या 63.47 अंक की मामूली बढ़त लेकर 71,721.18 के स्तर पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का Nifty-50 भी 0.13 फीसदी या 28.50 अंक बढ़कर 21,647.20 पर बंद हुआ। निफ्टी-50 की 25 कंपनियों के शेयर हरे और 24 के लाल निशान में बंद हुए जबकि एक शेयर में कोई घटबढ़ नहीं हुई।

यह भी पढ़ें: तीन साल में 21 से 134 रुपये पर पंहुचा यह Penny Stock, निवेशकों को दिया 525% का छप्परफाड़ रिटर्न

Advertisement
First Published - January 12, 2024 | 8:50 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement