facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: सपाट खुले बाजार, 60 हजार के नीचे सेंसेक्स, निफ्टी 17000 के पार

Advertisement
Last Updated- April 05, 2023 | 9:28 AM IST
Stock Market

सपाट खुला बाजार

मिलेजुले ग्लेबल संकेतों के बीच बाजार की सपाट शरुआत हुई। हालांकि खुलने को साथ ही इसमें तेजी आती दिखी है। फिलहाल निफ्टी 43.30 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 17443 के आसपास दिख रहा है। वहीं, सेंसेक्स 159.35 अंक यानी 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ 59,254.71 के सत्र पर नजर आ रहा है।

मजबूत हुई रुपया

डॉलर के मुकाबले रुपए ने आज मजबूत शुरुआत की है। डॉलर के मुकाबले रुपाय आज 27 पैसे की बढ़त के साथ 82.06 के स्तर पर खुला है। वहीं, सोमवार को डॉलर के मुकाबले 82.33 के स्तर पर बंद हुआ था।

प्री-ओपनिंग में सपाट बाजार

मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय बाजार प्री-ओपनिंग में आज सपाट खुले हैं। फिलहाल निफ्टी 50.55 अंक यानी 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 17382 के आसपास दिख रहा है। वहीं, सेंसेक्स 56.42 अंक यानी 0.10 फीसदी की कमजोरी के साथ 59,050.02 के स्तर पर दिख रहा है।

कैसा रहेगा आज का बाजार

ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत के बीच आज यानी 5 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार में भी उतार-चढ़ाव देखने की संभावना है। सुबह 8:05 बजे तक, एसजीएक्स निफ्टी ने 60 अंकों की गिरावट के साथ 17,514 के स्तर पर धीमी शुरुआत के संकेत दिए हैं।

वैश्विक स्तर पर, OPEC+ द्वारा आश्चर्यजनक रूप से उत्पादन में कटौती के बाद अमेरिकी बाजार भी रातों-रात फिसल गए, जिसके बाद से नई आर्थिक चिंताएं बढ़ गईं। डॉव जोन्स, नैस्डैक कंपोजिट और एसएंडपी 500 इंडेक्स प्रत्येक में 0.5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज हुई।

एशियाई बाजारों में भी निक्केई और हेंगसेंग करीब 1-1 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। कमोडिटी बाजार में, ब्रेंट क्रूड, डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतें 0.4 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 85 डॉलर प्रति बैरल और 81 डॉलर प्रति बैरल हो गईं।

घरेलू बाजार की बात करें तो आज HCL Technologies के शेयरों को ट्रेक किया जाएगा, क्योंकि जेपी मॉर्गन ने चौथी तिमाही के नतीजों से पहले भारत की एचसीएल को ‘नेगेटिव कैटेलिस्ट वॉच’ पर रखा है।

कल कैसी थी बाजार की चाल

4 अप्रैल यानी मंगलवार को महावीर जयंती के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहे। हालांकि, सोमवार को BSE सेंसेक्स 115 अंकों की मजबूती के साथ 59,106 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी भी 38 अंक चढ़कर 17,398 पर बंद हुए।

Advertisement
First Published - April 5, 2023 | 8:46 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement