facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स करीब 300 अंकों की बढ़त के साथ 62 हजार के करीब

Advertisement
Last Updated- May 18, 2023 | 9:41 AM IST

बढ़त के  साथ खुला बाजार

18 मई के कारोबार में बाजार की शुरुआत अच्छी बढ़त के साथ हुई है। निफ्टी 18250 के ऊपर खुला है। सेंसेक्स 292.66 अंक यानी 0.48 फीसदी की बढ़त के साथ 61,853.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 78.15 अंक यानी 0.43 फीसदी की बढ़त के साथ 18259.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

प्री-ओपनिंग
प्री-ओपनिंग में बाजार की शुरुआत मजबूत हुई है। 09:02 बजे के आसपास सेंसेक्स 99.12 अंक यानी 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ 61,659.76 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 133.85 अंक यानी 0.74 फीसदी की बढ़त के साथ 18315.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कैसा रहेगा आज का बाजार

भारतीय शेयर बाजार में पिछले दो दिन से गिरावट देखने को मिल रही है। बुधवार को BSE सेंसेक्स 371 अंक फिसलकर 61,560 पर और निफ्टी 104 अंक गिरकर 18,181 पर बंद हुए थे। ऐसे में आज यानी गुरुवार को शेयर बाजार की तेजी के साथ शुरुआत होने की आशंका जताई जा रही है।

SGX Nifty भी आज हरे निशान में ट्रेड कर रहा है। सुबह 7:15 बजे, एसजीएक्स निफ्टी 50 अंक ऊपर 18,283 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
वहीं, जापान का निक्केई और कोरिया का कोस्पी इंडेक्स से भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स देखने को मिले। बता दें कि निक्केई, हैंग सेंग, स्ट्रेट टाइम और कोस्पी 0.5-1.5 फीसदी चढ़े।

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन और रिपब्लिकन नेता जल्द ही अमेरिकी ऋण सीमा को बढ़ाने संबंधी समझौते को पूरा कर सकते हैं। ऐसी उम्मीद है कि यह इस हफ्ते के अंत तक पूरी हो जाएगी।

वॉल स्ट्रीट के शेयर में रातों-रात बढ़ट देखने को मिली। नैस्डैक 1.28 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ। डाउ जोंस 1.24 फीसदी और एसएंडपी 500 1.19 फीसदी मजबूत हुए।

घरेलू बाजार की बात करें तो एसबीआई, आईटीसी, इंडिगो और गेल समेत अन्य के स्टॉक उनके Q4 रिजल्ट से पहले राडार पर रहेंगे।

लाइव अपडेट के लिए लिंक पर क्लिक करें: Live: ग्लोबल मार्केट से संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

Advertisement
First Published - May 18, 2023 | 8:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement