facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Update: सेंसेक्स 200 अंकों की बढ़त के साथ 84,700 पर, निफ्टी 25,900 के करीब ; PSU बैंक, O&G, ऑटो शेयरों में तेजी

Advertisement

Market News: सोमवार को जापान के बाजार एक सार्वजनिक अवकाश के कारण बंद है, जबकि ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 इंडेक्स 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुला।

Last Updated- September 23, 2024 | 12:34 PM IST
Stock Market on GST reforms
Representative Image

Stock Market Update: भारतीय इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 ने सोमवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुलने के बाद, अन्य एशियाई बाजारों में तेजी के चलते और बढ़त दर्ज की।

सुबह 10:00 बजे बीएसई सेंसेक्स 270 अंक या 0.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84,815 पर आ गया, जबकि निफ्टी 50 115 अंक या 0.45 प्रतिशत बढ़कर 25,906 पर कारोबार करता दिखा।

Opening Bell:  भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक, बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 ने सोमवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर शुरुआत की। दुनियाभर के निवेशक इस बात पर नजर रख रहे हैं कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बड़ी दर कटौती से आई तेजी कब तक बनी रहेगी।

शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 151 अंक, यानी 0.18% बढ़कर 84,695 पर दिखा, जबकि निफ्टी 50 में 84 अंकों की बढ़त, यानी 0.33% की तेजी के साथ 25,875 पर कारोबार करता नजर आया।

आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों में से सिर्फ 6 शेयर नुकसान में थे। इन शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक, पावर ग्रिड, इंफोसिस, इंडसइंड बैंक और एक्सिस बैंक शामिल थे।

वहीं, भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक और टाटा स्टील शीर्ष लाभ वाले शेयरों में शामिल हुए।

निफ्टी 50 में इंडसइंड बैंक ही नुकसान में था, जबकि टाटा स्टील, अपोलो हॉस्पिटल्स, बीपीसीएल, जेएसडब्ल्यू स्टील और नेस्ले इंडिया ने सबसे ज्यादा बढ़त दिखाई।

सेक्टोरल इंडेक्स में फार्मा सबसे आगे रहा, जिसमें 1.02 प्रतिशत की बढ़त हुई। इसके बाद निफ्टी ऑटो 0.87 प्रतिशत और निफ्टी रियल्टी 0.85 प्रतिशत बढ़े।

आज कैसी रहेगी बाजार की चाल?

भारतीय बाजारों में आज यानी सोमवार को सकारात्मक शुरुआत की उम्मीद जताई जा रही है, क्योंकि GIFT निफ्टी फ्यूचर्स 25,900 के स्तर पर पहुंच गया है, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद स्तर से लगभग 150 अंक ऊपर है।

इसी बीच, एशिया-प्रशांत के बाजारों में सोमवार को धीमी शुरुआत देखी गई, क्योंकि क्षेत्र के निवेशक शुक्रवार को चीन और जापान द्वारा किए गए ब्याज दरों के फैसलों को समझने में लगे रहे। इससे पहले, यूएस फेड की तेज ब्याज दर कटौती ने पिछले हफ्ते बाजारों को मजबूती दी थी।

सोमवार को जापान के बाजार एक सार्वजनिक अवकाश के कारण बंद है, जबकि ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 इंडेक्स 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुला।

दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 0.15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जबकि हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स 18,199 के स्तर पर दिखे, जो HSI के पिछले बंद स्तर 18,258.57 से नीचे है।

चीन के CSI 300 फ्यूचर्स 3,183.8 के स्तर पर थे, जो उनके पिछले बंद स्तर 3,201.05 से कम है।

20 सितंबर को बाजार की चाल?

फ्रंटलाइन बैंक शेयरों में तेजी और ग्लोबल मार्केट से मिल रहे पॉजिटव रुझानों के बीच भारतीय शेयर बाजार में बीते शुक्रवार को तूफानी तेजी देखने को मिली। बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स, BSE सेंसेक्स और NSE निफ्टी50, सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को 1 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त लेकर ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गए। सेंसेक्स पहली बार 84, 000 के मील के पत्थर के पार निकल गया। वहीं, निफ्टी भी रिकॉर्ड 25,800 के लेवल के करीब पहुंच गया है।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1359.51 अंक या 1.63 प्रतिशत की तूफानी बढ़त लेकर 84,544.31 के ऑलटाइम हाई पर बंद हुआ। वहीं, दूसरी तरफ एनएसई निफ्टी 375.15 अंक या 1.48 प्रतिशत की मजबूत बढ़कर लेकर 25,790.95 के नए शिखर पर बंद हुआ।

 

Advertisement
First Published - September 23, 2024 | 8:03 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement