facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Update: शेयर बाजार में तेजी बरकरार, Sensex 400 अंक ऊपर, Nifty 22,300 के करीब

Advertisement

Stock Market Today: आज एशियाई बाजार भी हरे निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं। जापान का निक्केई 225 0.49 फीसदी ऊपर, जबकि टॉपिक्स 1.23 फीसदी बढ़ा।

Last Updated- April 22, 2024 | 12:12 PM IST
Stock Market Today: शेयर बाजार
Representative Image

Stock Market Update: सोमवार को इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक हरे निशान में खुले। बीएसई सेंसेक्स 400 अंक बढ़कर 73,486 पर और एनएसई निफ्टी 50 126 अंक बढ़कर 22,278 पर पहुंच गया।

Top Gainers and Top Losers

एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, विप्रो और एलएंडटी ने सेंसेक्स में बढ़त हासिल की, जबकि एचडीएफसी बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील नुकसान में रहे।

दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी 50 पर बीपीसीएल और कोल इंडिया टॉप गेनर्स पाने वालों में से थे, जबकि महिंद्रा और महिंद्रा टॉप लूजर्स वालों में से थे।

बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप दोनों सूचकांकों में क्रमशः 0.96 और 1.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ व्यापक बाजार मजबूत खुले। निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी हेल्थकेयर और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स एनएसई पर क्षेत्रीय बढ़त का नेतृत्व कर रहे हैं।

आज कैसी होगी बाजार की शुरुआत?

ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेतों के बीच आज यानी सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की पॉजिटिव शुरुआत होने की संभावना है।

सुबह 8:30 बजे करीब, गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) हरे निशान में कारोबार करता दिख रहा है। यह 22,242 के आसपास कारोबार करता दिख रहा है।

आज एशियाई बाजार भी हरे निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं। जापान का निक्केई 225 0.49 फीसदी ऊपर, जबकि टॉपिक्स 1.23 फीसदी बढ़ा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.59 फीसदी चढ़ा।

इस बीच, ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 1.18 प्रतिशत बढ़ गया। हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक भी 2.29 प्रतिशत उछला।

यह भी पढ़ें: बाजार हलचल: क्या Nifty 22,000 से ऊपर टिकेगा?

हालांकि, अमेरिका में सूचकांक शुक्रवार को मिलेजुले कारोबार के साथ बंद हुए, एसएंडपी 500 में 0.88 प्रतिशत और नैस्डैक कंपोजिट में 2.05 प्रतिशत की गिरावट आई। जबकि डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.56 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

ब्रेंट क्रूड 0.73 फीसदी की गिरावट के साथ 86.65 डॉलर प्रति बीबीएल पर कारोबार करता दिखा।

शुक्रवार को कैसी थी चाल?

ग्लोबल मार्केट से मिले नकारात्मक संकेतों के बावजूद शुकवार (19 अप्रैल) को सेंसेक्स लगभग 600 अंकों की उछाल के साथ हरे निशान पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 151 अंक की तेजी देखी गई। विदेशी निवेशकों की शॉर्ट-कवरिंग की बदौलत बेंचमार्क सूचकांकों को तेजी से बढ़त हासिल करने में मदद मिली।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 599.34 अंक यानी 0.83 फीसदी की बढ़त के साथ 73,088.33 अंक पर बंद हुआ।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 151.15 अंक यानी 0.69 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

Advertisement
First Published - April 22, 2024 | 8:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement