facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Stock Market Update: शेयर बाजार में धुआंधार तेजी, Sensex ने लगाई 1000 अंकों की छलांग; Nifty 24,750 के पार

एशिया-प्रशांत क्षेत्र के शेयर बाजारों में गुरुवार को स्थिर बढ़त देखी गई। जापान का निक्केई 0.5 प्रतिशत बढ़ा, स्ट्रेट्स टाइम्स 0.7 प्रतिशत चढ़ा की बढ़त हासिल की।

Last Updated- December 05, 2024 | 2:31 PM IST
Share Market
Representative Image

Market@2 pm: भारतीय शेयर बाजार में आज शानदार तेजी देखने को मिल रही है। बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं।  दोपहर 2:20 बजे, BSE Sensex 1051 अंको की तेजी के साथ 82,007 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं, NSE Nifty50 287.55 (1.18%) अंक उछलकर 24,755 के स्तर पर ट्रेड करते दिखा।

Market Update: घाटे कम करते हुए भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 गुरुवार को बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

दोपहर करीब 12:30 बजे, बीएसई सेंसेक्स 542.91 अंकों यानी 0.67% की बढ़त के साथ 81,499.24 पर कारोबार करता दिखा। वहीं, निफ्टी 50 138.10 अंकों यानी 0.56% की बढ़त के साथ 24,605.55 पर पहुंच गया।

Stock Market Update: भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 ने गुरुवार को हल्की बढ़त के साथ शुरुआत की, लेकिन बाद में नुकसान में चले गए।

सुबह 11 बजे, बीएसई सेंसेक्स 399.85 अंक या 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,556.48 पर आ गया, जबकि निफ्टी 50 133.05 अंक या 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,334.40 पर कारोबार करता दिखा।

Opening Bell: भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स BSE सेंसेक्स और निफ्टी 50 ने गुरुवार को हल्की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। यह बढ़त अमेरिकी बाजारों में मजबूती को देखते हुए आई है। शुरुआती कारोबार में BSE सेंसेक्स 129.52 अंक यानी 0.16 प्रतिशत बढ़कर 81,085.85 पर खुला, जबकि निफ्टी 50 29.70 अंक यानी 0.12 प्रतिशत ऊपर चढ़कर 24,497 पर पहुंच गया।

टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयर शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिली। इनमें सबसे ज्यादा बढ़त Infosys (1.08%) ने दर्ज की, इसके बाद UltraTech Cement, TCS, Tech Mahindra और Reliance Industries के शेयर बढ़त में रहे। वहीं, नुकसान में NTPC (0.72% नीचे), JSW Steel, HDFC Bank, Maruti Suzuki India और Power Grid Corporation शामिल हुए।

निफ्टी 50 के 30 शेयर भी बढ़त पर खुले। इनमें सबसे ज्यादा तेजी Apollo Hospital Enterprises (1.22%) में देखी गई। इसके बाद Infosys, UltraTech Cement, Tech Mahindra और Bharti Airtel के शेयर बढ़त में रहे। नुकसान झेलने वाले प्रमुख शेयरों में NTPC (0.75% नीचे), SBI Life, JSW Steel, HDFC Bank और Bajaj Auto शामिल रहे।

आज कैसी होगी बाजार की शुरुआत?

गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स ने गुरुवार को बाजार में धीमी शुरुआत के संकेत दिए हैं। सुबह 7 बजे गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स 24,520 के आसपास कारोबार करता दिखा।

ग्लोबल मार्केट से सकारात्मक संकेत देखने को मिल रहे हैं, लेकिन साप्ताहिक निफ्टी ऑप्शंस की एक्सपायरी और शुक्रवार को आने वाली आरबीआई पॉलिसी के नतीजों को लेकर बाजार में हल्की चिंता बनी हुई है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर डेरिवेटिव और टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नंदिश शाह का कहना है कि निफ्टी का शॉर्ट-टर्म ट्रेंड अभी भी सकारात्मक है। डेली चार्ट पर हायर हाईज़ और हायर लो जैसे बुलिश पैटर्न बरकरार हैं। उनका मानना है कि किसी भी गिरावट को खरीदारी का मौका माना जा सकता है। अगर निफ्टी 24,500 के ऊपर टिकता है, तो यह 24,900 तक जा सकता है। फिलहाल निफ्टी को 24,300 पर सपोर्ट मिल रहा है।

कैसे हैं ग्लोबल संकेत?

एशिया-प्रशांत क्षेत्र के शेयर बाजारों में गुरुवार को स्थिर बढ़त देखी गई। जापान का निक्केई 0.5 प्रतिशत बढ़ा, स्ट्रेट्स टाइम्स 0.7 प्रतिशत चढ़ा और ताइवान ने 0.3 प्रतिशत की बढ़त हासिल की। वहीं, एसएंडपी/एएसएक्स 200 और ऑल ऑर्डिनरीज इंडेक्स भी करीब 0.3 प्रतिशत की बढ़त पर रहे।
अमेरिका में बुधवार रात, प्रमुख इंडेक्स नए रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। टेक्नोलॉजी शेयरों में तेजी देखने को मिली क्योंकि कंपनियों ने मजबूत कमाई के नतीजे पेश किए। इसके अलावा, फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने अर्थव्यवस्था की सेहत को लेकर सकारात्मक बयान दिए। अब बाजार की नजर शुक्रवार को आने वाले नवंबर के रोजगार आंकड़ों पर है।

इस बीच, बिटकॉइन $99,000 के पार पहुंच गया। यह तेजी तब आई जब अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पॉल एटकिंस को सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) का नया प्रमुख बनाने का ऐलान किया। एटकिंस, गैरी गेन्सलर की जगह लेंगे, जो क्रिप्टो इंडस्ट्री के आलोचक रहे हैं और पिछले महीने उन्होंने जनवरी में पद छोड़ने की घोषणा की थी।

कल कैसी थी बाजार की चाल?

वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के बीच, बुधवार (4 दिसंबर) को घरेलू शेयर बाजार में हलचल भरा कारोबार देखने को मिला, लेकिन बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। HDFC बैंक और ICICI बैंक जैसे बड़े शेयरों में खरीदारी से बाजार को सहारा मिला। यह लगातार चौथा दिन है जब बाजार हरे निशान में बंद हुआ है।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज करीब 200 अंकों की तेजी के साथ 81,036.22 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 81,245.39 तक पहुंचा। अंत में सेंसेक्स 110.58 अंक यानी 0.14% की बढ़त के साथ 80,956.33 पर बंद हुआ।

निफ्टी-50 (Nifty-50) भी 0.04% या 10.30 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 24,467.45 पर बंद हुआ।

First Published - December 5, 2024 | 8:05 AM IST

संबंधित पोस्ट