facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: धमाकेदार हुई शेयर बाजार की शुरुआत, जानें कितने अंक उछला Sensex-Nifty

Advertisement

Stock Market Today: एशियाई बाजार से पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया का ASX 200, 0.95 प्रतिशत की बढ़त के साथ दो साल के उच्चतम स्तर पर देखने को मिला।

Last Updated- December 27, 2023 | 9:47 AM IST
Stocks to Buy
Representative Image

Opening Bell: अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच आज यानी बुधवार को शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ खुले। बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में खुले। सेंसेक्स 250 अंकों की मजबूती के साथ 71600 के स्तर पर खुला। वहीं, निफ्टी 80 अंक ऊपर 21500 के लेवल पर कारोबार करता दिख रहा है।

व्यापक बाजारों में, बीएसई मिडकैप और बीएसई स्मॉलकैप सूचकांकों में 0.6 प्रतिशत की बढ़त हुई।

कैसी रहेगी बाजार की चाल?

अग्लोबल मार्केट से सकारात्मक संकेतों के बीच आज यानी बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में एक्शन देखने को मिल सकता है। बाजार के प्रमुख इंडेक्स (Sensex-Nifty) हरे निशान में खुल सकते हैं।

सुबह 7:15 बजे, गिफ्ट निफ्टी 82 अंक की बढ़त के साथ 21,555 पर कारोबार करता दिखा।

अमेरिकी बाजारों में सपाट कारोबार देखने को मिला। रातोरात, एसएंडपी 500 0.42 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक कंपोजिट 0.54 प्रतिशत बढ़ा। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.43 प्रतिशत की बढ़त हुई।

एशियाई बाजार से पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया का ASX 200, 0.95 प्रतिशत की बढ़त के साथ दो साल के उच्चतम स्तर पर देखने को मिला, जबकि जापान का निक्केई और हांगकांग का हैंग सेंग 1 प्रतिशत से अधिक बढ़े।

यह भी पढ़ें: सक्रियता से प्रबंधित फंडों के लिए 2024 में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद

कल कैसी थी बाजार की चाल?

HDFC बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक बैंक, भारती एयरटेल, NTPC, एक्सिस बैंक और एशियन पेंट्स जैसे दिग्गज शेयरों में जोरदार खरीदारी के बीच मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुए

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 229.84 अंक यानी 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 71,336.80 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आज 71,012.08 और 71,471.29 के रेंज में कारोबार हुआ।

यह भी पढ़ें: Stock Market: सेंसेक्स मूल्यांकन 2 वर्ष की ऊंचाई पर

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 91.95 अंक यानी 0.43 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 21,441.35 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 21,329.45 और 21,477.15 के रेंज में कारोबार हुआ।

 

Advertisement
First Published - December 27, 2023 | 8:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement