facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: 400 अंक टूटा Sensex, निफ्टी 19550 के नीचे खुला

Advertisement

इजरायल और फिलिस्तीन के बीच जारी युद्ध के कारण दुनियाभर के बाजार में दबाव देखने को मिल सकता है, क्योंकि कच्चे तेल की कीमतों में करीब 5 फीसदी का उछाल आया है।

Last Updated- October 09, 2023 | 9:30 AM IST
Stock Market

Stock Market Today, 9 October: गिरावट के साथ खुले बाजार

09 अक्टूबर को भारतीय बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। निफ्टी 19550 के नीचे खुला। सेंसेक्स 451.9 अंक यानी 0.68 फीसदी की गिरावट के साथ 65,525.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 148.10 अंक यानी 0.75 फीसदी की गिरावट के साथ 19505.40 के स्तर पर नजर आ रहा था।

प्री-ओपनिंग में बाजार में गिरावट
प्री-ओपनिंग में बाजार में गिरावट देखने को मिली। 09:02 बजे के आसपास सेंसेक्स 702.86 अंक यानी 1.07 फीसदी की गिरावट के साथ 65,291.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 93.65 अंक यानी 0.48 फीसदी की गिरावट के साथ 19558.70 के स्तर पर नजर आ रहा था।

कैस रहेगा आज का बाजार

इजरायल और फिलिस्तीन के बीच युद्ध (Israel Palestine conflict) होने से ग्लोबल बाजार में दबाव देखने को मिल सकता है। इस बीच, हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

अमेरिकी बाजार में भी नरमी देखने को मिल रही है। Dow Futures में 200 अंक की गिरावट दर्ज हुई। हालांकि, शुक्रवार को अमेरिकी बाजार तेजी के साथ बंद हुए थे। डाओ 288 अंक, नैस्डैक 211 अंक उछलकर बंद हुए थे।

विशेषज्ञों के मुताबिक, इजरायल और फिलिस्तीन के बीच जारी युद्ध के कारण दुनियाभर के बाजार में दबाव देखने को मिल सकता है, क्योंकि कच्चे तेल की कीमतों में करीब 5 फीसदी का उछाल आया है।

यह भी पढ़ें : बाजार हलचल: खास है निफ्टी का 19,300 अंक का स्तर

ब्रेंट क्रूड वायदा 88 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंचा, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड वायदा 86.50 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा था। इसके अलावा, सोने की कीमतें भी बढ़ीं और लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 1,862 डॉलर के स्तर पर पहुंची।

जापान समेत एशिया के प्रमुख बाजारों में आज कारोबारी अवकाश है।

वहीं, गिफ्ट निफ्टी भी लाल निशान में कारोबार कर रहा है। यह 19,640 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

यह भी पढ़ें : Upcoming IPO’s: पैसा लेकर रहे तैयार! अगले 6 महीने में आएंगे 28 कंपनियों के IPO, 41 को मंजूरी का इंतजार

बीते हफ्ते कैसी थी बाजार की चाल?

6 अक्टूबर (शुक्रवार) को घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुए थे। दोनों फ्रंटलाइन इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त देखी गई थी।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 364.06 अंक यानी 0.55 फीसदी की बढ़त के साथ 65,995.63 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) में भी 105.70 अंक यानी 0.54 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई थी।

Advertisement
First Published - October 9, 2023 | 8:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement