facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: आज भी लाल निशान में खुला शेयर बाजार, Sensex-Nifty में आई गिरावट

Advertisement

अमेरिकी फेडरल रिजर्व चेयरमैन जेरोम पॉवेल के महंगाई को लेकर बयान के बाद ग्लोबल बाजारों में नकारात्मक संकेत देखने को मिल रहे है।

Last Updated- October 20, 2023 | 10:05 AM IST
Stock Market Today

Stock Market Today, 20 October: इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार (Indian Share Market) की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। बाजार के प्रमुख इंडेक्स (Sensex-Nifty) लगातार तीसरे दिन भी लाल निशान में खुले हैं। सेंसेक्स 65,470 के स्तर पर कारोबार करता दिख रहा है। वहीं, Nifty 50 अंक टूटकर 19,574 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है।

ग्लोबल मार्केट में भी गिरावट

अमेरिकी बाजारों में भी लगातार दूसरे दिन गिरावट देखी गई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व चेयरमैन जेरोम पॉवेल के महंगाई को लेकर बयान के बाद ग्लोबल बाजारों में नकारात्मक संकेत देखने को मिल रहे है।

यह भी पढ़ें : NFO की मंजूरी प्रक्रिया तेज, SEBI के इस कदम से म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री को मजबूत बनाने में मिली मदद

पॉवेल ने कहा कि अभी महंगाई बहुत ज्यादा है। इस पर काबू पाने के लिए ब्याज दरों को ऊंचा रखना होगा और ग्रोथ को कम करना होगा।

ब्याज दरें बढ़ने की चिंता और खराब तिमाही नतीजों की वजह से अमेरिकी बाजारों पर दबाव दिख रहा है। 10 साल की बॉन्ड यील्ड 16 साल में पहली बार 5 फीसी से ऊपर पहुंच गई। Dow Jones 0.75 प्रतिशत गिर गया, जबकि एसएंडपी 500 0.85 प्रतिशत गिर गया। नैस्डैक करीब 1 फीसदी फिसल गया।

एशियाई-प्रशांत बाजारों में भी गिरावट दर्ज हुई। साउथ कोरिया का कोस्पी 2 फीसदी गिरा। जापान में निक्केई 0.9 फीसदी नीचे था। ऑस्ट्रेलिया में, S&P/ASX 200 में 1 प्रतिशत की गिरावट आई।

यह भी पढ़ें : PVR Inox Q2 results: मल्टीप्लेक्स चलाने वाली कंपनी को हुआ 166 करोड़ रुपये का मुनाफा, 2 फीसदी गिरे शेयर

कल भी आई थी Stock Market में गिरावट

गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे सत्र में लाल निशान पर बंद हुआ। दोनों फ्रंटलाइन इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में गिरावट दर्ज की गई।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 247.78 अंक यानी 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ 65,629.24 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 65,869.65 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 65,343.50 तक आया।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) में भी 46.40 अंक यानी 0.24 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 19,624.70 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,681.80 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 19,512.35 तक आया।

Advertisement
First Published - October 20, 2023 | 8:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement