facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: इन कंपनियों के आज जारी होंगे Q1 नतीजे, जानें कैसी रहेगी बाजार की चाल?

Advertisement

Stock Market: आज सुबह 8 बजे करीब, गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) भी मजूबती के साथ खुला और ये 19,500 के स्तर के आसपास कारोबार करता दिखा।

Last Updated- August 04, 2023 | 10:37 AM IST
Share Market

Stock Market Today, 4 August: बढ़त पर खुला बाजार

04 अगस्त को बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। सेंसेक्स 257.05 अंक यानी 0.39 फीसदी की बढ़त के साथ 65,497.73 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 81.10 अंक यानी 0.42 फीसदी की बढ़त के साथ 19,462.80. के स्तर पर कारोबार कर रहा था ।

प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी बढ़त
बेंचमार्क इंडेक्स की शुरुआत आज प्री-ओपनिंग में फ्लैट हुई है। सेंसेक्स 122.67 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ 65,363.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा था । वहीं निफ्टी 3.80 अंक यानी 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 19,377.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा था ।

कैसा रहेगा आज का बाजार

ग्लोबल मार्केट (global market) से मिले-जुले संकेतों के बीच हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार (Indian Share Market) में बीते दिनों से जारी बिकवाली के दौर पर विराम लगने की आशंका है।

आज सुबह 8 बजे करीब, गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) भी मजूबती के साथ खुला और ये 19,500 के स्तर के आसपास कारोबार करता दिखा।

वहीं, अमेरिकी Stock Market कल गिरावट के साथ बंद हुए। Dow Jones, NASDAQ Composite और S&P 500 सूचकांक 0.2 फीसदी तक फिसल गए।
हालांकि, एशिया-प्रशांत के बाजार शुरुआती सौदों में मिला-जुला रिस्पॉन्स देखने को मिला। निक्केई 225, टॉपिक्स और एसएंडपी 200 सूचकांक 0.4 फीसदी तक गिर गए। इसके अलावा, दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक 0.2 प्रतिशत बढ़ा, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग 1 प्रतिशत चढ़ा।

ये भी पढ़ें : शुरू हो रहा भारतीय इक्विटी के उम्दा प्रदर्शन का नया युग : मॉर्गन स्टैनली

तेल निर्यात करने वाले देश सऊदी अरब और रूस द्वारा उत्पादन में कटौती करने की घोषणा के बाद कमोडिटी बाजार में ब्रेंट क्रूड और डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतें क्रमशः 85 डॉलर प्रति बैरल और 81 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर स्थिर देखने को मिली।

आज इन कंपनियों के जारी होंगे Q1 नतीजे

4 अगस्त को जो कंपनियां अपनी पहली तिमाही के नतीजों (Q1FY24) की रिपोर्ट जारी करने वाली हैं, उनके नाम है– SBI, M&M, Britannia, Fortis Healthcare, Delhivery and BHEL।

कल कैसी थी बाजार की चाल?

3 अगस्त (गुरुवार) को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में घरेलू शेयर बाजार में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 542.10 अंक यानी 0.82 फीसदी की भारी गिरावट के साथ  65,240.68 अंक पर बंद हुआ। वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 144.90 अंक यानी 0.74 फीसदी की गिरावट दर्ज की।

ये भी पढ़ें : Stock Market: लगातार तीसरे दिन टूटे शेयर बाजार, सेंसेक्स एक महीने के निचले स्तर पर

Advertisement
First Published - August 4, 2023 | 8:50 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement