facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Stock Market Update: बाजार में ताबड़तोड़ तेजी, Sensex 1100 अंक उछला, Nifty 24,800 के करीब

Stock Market Today: आज सुबह एशिया में व्यापार स्थिर रहा। ऑस्ट्रेलिया का ASX200 इंडेक्स और दक्षिण कोरिया का Kospi इंडेक्स, दोनों ही 0.87 प्रतिशत की बढ़त पर कारोबार करते दिखे।

Last Updated- July 26, 2024 | 2:25 PM IST
Stocks To buy
Stock Market Today

Market Update at 1 pm: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को शानदार तेजी देखने को मिल रही है। बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं। BSE Sensex 1,136.42 अंक उछलकर 81,176.22 के लेवल पर कारोबार करता दिख रहा है, जबकि NSE Nifty 1.48 फीसदी की तेजी के साथ 24,767.50 के स्तर पर दिख रहा है।

Stock Market Update: भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल रही है। सुबह 10:45 के करीब, BSE Sensex 543.98 अंक उछलकर 80,583.77 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं, NSE Nifty 0.80 फीसदी की बढ़त के साथ 24,601.10 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा।

Opening Bell: सप्ताह के आखिरी कारोबारी सेशन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार पॉजिटिव रुख के साथ खुला और सेंसेक्स 119 अंक चढ़कर 80,158 पर जबकि निफ़्टी-50 भी 17 अंक की बढ़त लेकर 24,423 अंक पर पहुंच गया।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) की कंपनियों में टेक महिंद्रा 2 प्रतिशत से ज्यादा गिर गया। साथ ही इंडसइंड बैंक, मारुति और एलएंडटी के शेयर भी गिरावट में रहे जबकि भारती एयरटेल 2 प्रतिशत बढ़ गया। इसके अलावा टीसीएस, टाटा स्टील, इंफोसिस और कोटक बैंक भी हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।

बेंचमार्क के तरह ब्रोडर मार्केट में भी मजबूती दिखी देखी गई जिससे मिडकैप इंडेक्स में 0.66 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.45 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

आज कैसी रहेगी बाजार की चाल?

एशिया बाजार से मजबूत संकेतों के बीच आज यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी लौटने की संभावना है।

सुबह 7:40 बजे, GIFT Nifty फ्यूचर्स 29 अंक ऊपर 24,491 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा।

आज सुबह एशिया में व्यापार स्थिर रहा, जिससे निवेशकों को समर्थन मिला है। ऑस्ट्रेलिया का ASX200 इंडेक्स और दक्षिण कोरिया का Kospi इंडेक्स, दोनों ही 0.87 प्रतिशत की बढ़त पर कारोबार कर रहे हैं। इस सकारात्मक रुझान से बाजार में निवेशकों का विश्वास बढ़ा है और वैश्विक व्यापार को मजबूती मिली है।

यह भी पढ़ें: HDFC Securities के Nandish Shah की टिप: IOC पर Bull Spread Strategy का करें इस्तेमाल

इसके अलावा, हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 1.14 प्रतिशत बढ़ा, और जापान का निक्केई इंडेक्स शुक्रवार की सुबह के ट्रेड में 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

वहीं, Wall Street पर S&P 500 में 0.51 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि Nasdaq में 0.93 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर, Russell 2000 में 1.26 प्रतिशत की बढ़त हुई क्योंकि निवेशकों ने टेक स्टॉक्स से स्मॉल कैप्स में रोटेशन जारी रखा।

दूसरी तिमाही में अमेरिकी अर्थव्यवस्था ने 2.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जो कि अपेक्षा से अधिक है। इस वृद्धि का असर बाजार पर भी दिखा, जहां Dow Jones Industrial Average ने 0.2 प्रतिशत की बढ़त हासिल की।

निवेशक अमेरिकी फेड के रेट कट की संभावनाओं पर नजर बनाए हुए हैं, वहीं Q1FY25 के नतीजे और FII (फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स) की गतिविधियां भी महत्वपूर्ण होंगी। आज के बाजार की चाल इन कारकों पर निर्भर करेगी।

यह भी पढ़ें: Share Market: शेयर बाजार में आम निवेशकों की बढ़ती रुचि से सरकार और सेबी चिंतित, जोखिम बढ़ने की आशंका

कल कैसी थी बाजार की चाल?

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को लगातार पांचवें दिन गिरावट का सिलसिला जारी रहा। ग्लोबल मार्केट में कमजोर रुख के बीच निवेशकों ने मेटल, बैंकिंग और फाइनैंशियल शेयरों में बिकवाली की। प्रतिभूति लेनदेन कर (securities transaction tax) और शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स (short-term capital gains tax) में बढ़ोतरी के बाद भारी विदेशी फंड निकासी ने भी बाजार की धारणा पर नकारात्मक प्रभाव डाला।

इंट्रा-डे ट्रेड में भारी गिरावट के बाद, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स टाटा मोटर्स और लार्सन एंड टुब्रो में तेजी के दम पर कुछ हद तक अपनी खोई हुई बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा और 109.08 अंक या 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,039.80 पर बंद हुआ। वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) भी 7.40 अंक या 0.03 प्रतिशत गिरकर 24,406.10 पर बंद हुआ। इंट्रा-डे में यह 202.7 अंक या 0.83 प्रतिशत गिरकर 24,210.80 पर आ गया था।

First Published - July 26, 2024 | 8:25 AM IST

संबंधित पोस्ट