facebookmetapixel
Q4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?

Stock Market Today: शुरुआती कारोबार में बढ़त पर सेंसेक्स, निफ्टी भी मजबूत

Last Updated- May 22, 2023 | 11:10 AM IST
Share Market

सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में लिवाली तथा एशियाई बाजारों के मजबूत रुख के बीच सोमवार को स्थानीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) शुरुआती कारोबार में 146.98 अंक की बढ़त के साथ 61,876.66 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) 55.3 अंक के लाभ के साथ 18,258.70 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की कंपनियों में NTPC, पावरग्रिड, विप्रो, इन्फोसिस, सन फार्मा, L&T, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, TCS, टाइटन, ITC और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के शेयर लाभ में थे। वहीं इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, नेस्ले, एशियन पेंट्स, ICICI बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर नुकसान में थे।

Also Read: गोल्ड, डॉलर में खपने लगे 2,000 के नोट, लोग कर रहे कई तरह के उपाय

अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में थे। इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.87 फीसदी के नुकसान से 74.92 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

First Published - May 22, 2023 | 11:10 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट