facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: घरेलू बाजार में गिरावट, 250 अंक लुढ़का सेंसेक्स

Advertisement

वैश्विक स्तर पर, अमेरिकी बाजार में Dow Jones, NASDAQ Composite और S&P 500 सूचकांकों में 0.6 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली।

Last Updated- June 20, 2023 | 9:59 AM IST
Stock Market

Stock Market Today: ग्लोबल बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच आज यानी हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन, मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। हालांकि, प्री-ओपनिंग के समय बाजार में हल्की गिरावट देखने को मिली थी।सुबह 09:02 बजे के आसपास सेंसेक्स 73.24 अंक की गिरावट के साथ 63,095.06 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 24.00 अंक फिसलकर 18,731.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

लेकिन मार्केट ओपनिंग में सेंसेक्स 250 अंक गिरकर 62,938.47 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी50 भी 67.45 अंक की गिरावट के साथ 18,688 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

आज सुबह SGX Nifty की भी शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। ये 45 अंक गिरकर 18,829 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

वैश्विक स्तर पर, अमेरिकी बाजार में Dow Jones, NASDAQ Composite और S&P 500 सूचकांकों में 0.6 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा, आज निवेशकों की US Housing Data और चीन की सेंट्रल बैंक पॉलिसी पर नजर रहेगी।

एशिया-प्रशांत बाजार भी मंगलवार के शुरुआती कारोबार में मिश्रित कारोबार करता हुआ दिखा ।

दर में कटौती की घोषणा के बाद चीनी बाजारों में भी मिलाजुला रुख रहा, जिसमें चीन की एक साल और पांच साल के लोन प्राइम रेट में 10 आधार अंकों की कमी हुई। Shanghai Composite 0.22 फीसदी नीचे था, जबकि the Shenzhen Component 0.24 फीसदी बढ़ा।

ऑस्ट्रेलिया में, S&P/ASX 200 0.32 फीसदी चढ़ गया, जबकि जापान का निक्केई भी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ उलट गया। दक्षिण कोरिया का Kospi भी निचले स्तर पर था और अब केवल 0.05 फीसदी गिरा ।

कल कैसी थी बाजार की चाल?

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। 19 जून के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) 216 अंक टूटा। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 71 अंको की गिरावट दर्ज की गई। कारोबार के अंत में निफ्टी 18,755.45 पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - June 20, 2023 | 8:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement