facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: बढ़त के साथ खुला बाजार, 100 अंकों की तेजी के साथ 62 हजार के करीब सेंसेक्स, निफ्टी 18000 के पार

Advertisement
Last Updated- May 26, 2023 | 9:20 AM IST
Paytm Share- पेटीएम शेयर

बढ़त के साथ खुला बाजार

बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई है। 26 मई को निफ्टी 18350 के आसपास खुला। सेंसेक्स 101.49 अंक यानी 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ 61,974.11 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 35.75 अंक यानी 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 18,321.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

प्री-ओपनिंग

प्री-ओपनिंग में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला है। 09:02 बजे के आसपास सेंसेक्स 151.68 अंक यानी 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 61,720.94 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 5.60 अंक यानी 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 18,326.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा था ।

कैसा रहेगा आज का बाजार
ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच आज यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में कमजोरी देखने को मिलने की संभावना है। आज सुबह, SGX Nifty लाल निशान में ओपन हुआ, जो कि 43 अंकों की गिरावट के साथ 18,423 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

वैश्विक स्तर की बात करें तो अमेरिकी बाजारों में रात भर मिला-जुला कारोबार रहा क्योंकि निवेशकों को डेट सीलिंग डील का इंतजार था।

सॉफ्टवेयर कंपनी Nvidia की उम्मीद से बेहतर कमाई ने NASDAQ कंपोजिट इंडेक्स को 1 फीसदी से ज्यादा बढ़ने में मदद की, जबकि Dow Jones में 0.1 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई और S&P 500 में 0.8 फीसदी की तेजी देखने को मिली।

एशिया-प्रशांत में, Nikkei 225, Topix और Kospi सूचकांक 0.4 फीसदी तक चढ़े, जबकि हांगकांग के बाजार अवकाश के कारण बंद थे।

कमोडिटी मार्केट में Brent Crude की कीमतें मामूली गिरावट के साथ 76 डॉलर प्रति बैरल पर आ गईं, जबकि WTI Crude 0.1 फीसदी बढ़कर 71 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

आज इन कंपनियों के Q4 रिजल्ट होंगे जारी-

Sun Pharma, ONGC, Mahindra & Mahindra, Grasim Industries, Shree Renuka Sugars, Info Edge

कल कैसी थी बाजार की चाल?

स्थानीय शेयर बाजारों (Stock market update) में गुरुवार को तेजी देखने को मिली थी। कारोबार के अंतिम घंटे में तेज लिवाली से बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 99 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 61,872.62 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 61,934.01 अंक तक गया और नीचे में 61,484.66 अंक तक आया।

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की शुरुआत कमजोर रही। लेकिन अंत में यह 35.75 अंक यानी 0.20 प्रतिशत के लाभ के साथ 18,321.15 अंक पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - May 26, 2023 | 8:42 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement