facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: ग्लोबल मार्केट से सुस्त संकेत, कैसी होगी शेयर बाजार की शुरुआत?

Advertisement

Stock Market Today: आज महीने का आखिरी कारोबारी दिन भी है, NSE Nifty में 28 फरवरी के मुकाबले 1 फीसदी की बढ़त देखी जा रही है।

Last Updated- February 29, 2024 | 8:48 AM IST
stock market
Representative Image

Stock Market Today: कल शेयर बाजार में आई गिरावट के बाद आज यानी गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार एक्शन देखने को मिल सकता है। मंथली एफएंडओ समाप्ति और तीसरी तिमाही के जीडीपी प्रिंट पर आज बाजार की चाल निर्भर करेगी।

आज महीने का आखिरी कारोबारी दिन भी है, NSE Nifty में 28 फरवरी के मुकाबले 1 फीसदी की बढ़त देखी जा रही है।

सुबह 08:00 बजे, गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) 21,961 के स्तर पर कारोबार करता दिख रहा है।

यह भी पढ़ें: शेयर बाजारों में एक महीने में सबसे बड़ी गिरावट

ग्लोबल मार्केट से संकेत

ग्लोबल मार्केट से सुस्त संकेत देखने को मिल रहे हैं। स्ट्रेट्स टाइम्स के 0.4 फीसदी की बढ़त को छोड़कर एशियाई शेयर ज्यादातर लाल निशान में कारोबार करते दिखे। कोस्पी में 0.7 फीसदी, निक्केई में 0.5 फीसदी और ताइवान में 0.2 फीसदी की गिरावट आई।

बुधवार को, प्रमुख मुद्रास्फीति रीडिंग से एक दिन पहले अमेरिकी बाजार में हल्की गिरावट देखने को मिली। डॉव और एसएंडपी 500 मामूली लाल निशान में थे, जबकि नैस्डैक 0.6 प्रतिशत फिसल गया। 10-वर्षीय अमेरिकी ट्रेजरी बांड यील्ड 4.29 प्रतिशत के आसपास रही।

कल कैसी थी बाजार की चाल?

भारतीय शेयर बाजारों में कल यानी 28 फरवरी को गिरावट देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 790.34 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 72,304.88 के स्तर तक नीचे चला गया तो वहीं एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) भी 247.20 अंक गिरकर 21,951.15 अंक पर पहुंच गया।

Advertisement
First Published - February 29, 2024 | 8:37 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement