facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: विदेशी कोषों की बिकवाली से शेयर बाजार में गिरावट; Sensex 322 अंक फिसला, Airtel के शेयर टूटे

Advertisement

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से भारती एयरटेल में करीब तीन प्रतिशत की गिरावट आई। महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा के शेयर भी नुकसान में रहे।

Last Updated- October 29, 2024 | 10:39 AM IST
stock market

Stock Market Today: पूंजी बाजारों में लगातार विदेशी कोषों की निकासी के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 322.24 अंक की गिरावट के साथ 79,682.80 अंक पर आ गया। वहीं एनएसई निफ्टी 86.55 अंक फिसलकर 24,252.60 अंक पर।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से भारती एयरटेल में करीब तीन प्रतिशत की गिरावट आई। महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, टाटा मोटर्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंफोसिस और इंडसइंड बैंक के शेयर भी नुकसान में रहे। एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन एंड टूब्रो और नेस्ले के शेयर फायदे में रहे।

Also read: Dhanteras 2024: कब तक खरीदेंगे सोना; स्मार्ट इन्वेस्टर की तरह पेपर गोल्ड में करें निवेश, मिलेगा ज्यादा फायदा

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे जबकि जापान का निक्की 225 तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71.55 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,228.08 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - October 29, 2024 | 10:39 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement