facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: फ्लैट खुले बाजार, 64,885 पर सेंसेक्स, 19,400 के स्तर पर खुला निफ्टी

Advertisement

Stock Market Today: जापान का निक्केई 225 0.88 प्रतिशत बढ़ा, जबकि ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 0.47 प्रतिशत बढ़कर कारोबार कर रहा था।

Last Updated- November 09, 2023 | 9:41 AM IST
Stock Market
Representative Image

Stock Market Today, 9 November: सपाट खुले बाजार

बाजार की शुरुआत आज सपाट हुई है। सेंसेक्स 74.07 अंक यानी 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 64,885.54 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 25.65 अंक यानी 0.13 फीसदी की बढ़त के साथ 19,417.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स-निफ्टी में दिखी बढ़त
प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 53.07 अंक यानी 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ 65,028.68 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 32.60 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 19,476.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा था

कैसा रहेगा आज का बाजार

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले रुझानों के बीच आज यानी गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार (Indian Share Market) की सुस्त शुरुआत होने की संभावना है। सुबह 8 बजे करीब, Gift Nifty मामूली तेजी के साथ 19,500 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

एशिया बाजार में, कोस्पी 0.07 प्रतिशत बढ़ा, जो दो दिनों की गिरावट के बाद अधिक है। जापान का निक्केई 225 0.88 प्रतिशत बढ़ा, जबकि ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 0.47 प्रतिशत बढ़कर कारोबार कर रहा था।

वहीं, अक्टूबर में उपभोक्ता कीमतों में गिरावट के आंकड़ों के बाद चीन के शंघाई कंपोजिट ने घाटे को उलट दिया।

यह भी पढ़ें : कॉरपोरेट बॉन्ड निर्गमों में 15-20 फीसदी वृद्धि के आसार, नवंबर में भी रहेगी तेजी

अमेरिकी बाजार में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला। वॉल स्ट्रीट सूचकांक एसएंडपी 500 और नैस्डैक कंपोजिट में क्रमशः 0.1 प्रतिशत और 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ सपाट रहे।

दूसरी ओर, डाउ जोंस 0.12 प्रतिशत फिसल गया।

कल कैसी थी बाजार की चाल?

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को घरेलू शेयर बाजार सीमित दायरे में ट्रेडिंग के बाद हरे निशान पर बंद हुए।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 33.21 अंक यानी 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 64,975.61 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 65,124.00 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 64,851.068 तक आया।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 36.80 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 19,443.50 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,464.40 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 19,401.50 तक आया।

Advertisement
First Published - November 9, 2023 | 8:46 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement