facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: बाजार में गिरावट, सेंसेक्स करीब 200 अंक गिरा, निफ्टी 18,700 के नीचे

Advertisement

Nikkei 225 इंडेक्स 0.6 फीसदी नीचे, Kospi 0.5 फीसदी नीचे और Hang Seng इंडेक्स 1.7 फीसदी नीचे कारोबार करता दिखा ।

Last Updated- June 23, 2023 | 10:14 AM IST
एशियाई बाजारों में नरमी, जानें कैसी होगी आज भारतीय शेयर बाजार की चाल, GIFT Nifty in red amid weakness among Asian indices

गिरावट के साथ खुला बाजार

23 जून को भारतीय बाजार की शुरुआत गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 198.24 अंक यानी 0.31% की गिरावट के साथ 63,040.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 69.45 अंक यानी 0.37% की गिरावट के साथ 18,701.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा था ।
प्री-ओपनिंग में कमजोर बाजार

प्री-ओपनिंग में बाजार में कमजोरी दिखी है। 09:02 बजे के आसपास सेंसेक्स 141.63 अंक यानी 0.22% की गिरावट के साथ 63,097.26 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 40.50 अंक यानी 0.22% की गिरावट के साथ 18730 के स्तर पर रहा।

कैसा रहेगा आज का बाजार

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को घरेलू बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका यात्रा के दौरान कई डील होने से आज निवेशकों की नजर शेयर बाजार पर रहेगी।

वहीं, SGX NIFTY भी हल्की तेजी के साथ खुला है। आज सुबह ये 18,818 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

एशियाई बाजार में आज सुस्ती देखने को मिल सकती है और साथ ही रिकॉर्ड उच्च स्तर पर मुनाफावसूली से बढ़त पर लगाम लग सकती है। Nikkei 225 इंडेक्स 0.6 फीसदी नीचे, Kospi 0.5 फीसदी नीचे और Hang Seng इंडेक्स 1.7 फीसदी नीचे कारोबार करता दिखा ।

वहीं, अमेरिका बाजार में तेजी वापस लौटी। Nasdaq 0.95 फीसदी चढ़ा और S&P500 0.37 फीसदी बढ़कर बंद हुआ। वहीं, डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.01 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

आज शेयर बाजार में इन कंपनियों के स्टॉक्स पर रहेगा फोकस: L&T, GAIL, ONGC, Wipro, Fortis Health, Tata Power, Paytm, Vedanta, PTC India Financial Services, Loyal Equipments

कल कैसी थी बाजार की रफ्तार?

फाइनेंशियल, आईटी और ऑयल शेयरों में मुनाफावसूली के चलते गुरुवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड स्तर से उतरने के साथ गिरावट में बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 284.26 अंक या 0.45 फीसदी गिरकर 63,238.89 पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में बीएसई बेंचमार्क 63,601.71 के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया था।

हालांकि, सेंसेक्स को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा और कारोबार के दौरान 322.52 अंक या 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ 63,200.63 पर आ गया। इसी तरह, एनएसई निफ्टी-50 भी 85.60 अंक फिसलकर 18,771.25 अंक पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - June 23, 2023 | 8:46 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement