facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Update: बाजार में लौटी तेजी; सेंसेक्स 450 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,300 के पार; अदाणी पोर्ट 8% उछला

Advertisement

गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स 24,250 के स्तर के आसपास ट्रेड कर रहा है, जो दिन की शुरुआत में मामूली सकारात्मक रुख का संकेत दे रहा है।

Last Updated- November 27, 2024 | 1:30 PM IST
stock market today
Representative image

Stock Market Update: भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं। दोपहर करीब 1:26 बजे, BSE Sensex 400 (0.57%) अंक उछलकर 80,454 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं, निफ्टी 145 (0.6%) अंकों की तेजी के साथ 24,300 के पार करोबार करता नजर आया।  बाजार में इस तेजी में अदाणी पोर्ट में तगड़ा उछाल आया। करीब 8 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ यह स्टॉक सेंसेक्स में टॉप गेनर हो गया।

अदाणी ग्रुप के शेयरों में तेजी

अदाणी ग्रुप के शेयरों में आज 4% तक की बढ़त दर्ज की गई। यह उछाल तब आया जब अदाणी ग्रीन ने एक बयान जारी कर बताया कि मीडिया में आ रही घूसखोरी और भ्रष्टाचार की खबरें गलत हैं। कंपनी ने कहा कि यह आरोप सिर्फ वायर और सिक्योरिटीज फ्रॉड से जुड़े हैं।

Opening Bell:  एशियाई बाजारों के कमजोर संकेतों के बीच आज यानी बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी लाल निशान में खुले।

बीएसई सेंसेक्स ने 117 अंकों (0.2 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 80,121 पर कारोबार की शुरुआत की, लेकिन जल्द ही बाजार ने रुख बदल लिया और गिरावट दर्ज की। सेंसेक्स 79,879 के निचले स्तर तक पहुंच गया, जो शुरुआती स्तर से 100 अंक से ज्यादा की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 24,170 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

एमएंडएम और एचसीएलटेक बीएसई के टॉप गेनर्स में शामिल।


शेयर बाजार में आज ब्रॉडर मार्केट्स का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। निफ्टी स्मॉलकैप 0.09% गिरा, निफ्टी मिडकैप 0.27% चढ़ा

निफ्टी ऑटो, फाइनेंशियल और आईटी को छोड़कर सभी सेक्टर रेड जोन में कारोबार कर रहे हैं।

कैसी रहेगी बाजार की चाल?

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 बुधवार के कारोबार में हल्की शुरुआत कर सकते हैं। एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है।

गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स 24,250 के स्तर के आसपास ट्रेड कर रहा है, जो दिन की शुरुआत में मामूली सकारात्मक रुख का संकेत दे रहा है।

आज बाजार का ध्यान NTPC ग्रीन एनर्जी की लिस्टिंग पर रहेगा। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि लंबी अवधि के लिए स्टॉक का प्रदर्शन अच्छा रह सकता है, लेकिन लिस्टिंग के समय अधिक बड़े मुनाफे की उम्मीद नहीं है।

गौरतलब है कि NTPC ग्रीन एनर्जी के आईपीओ को 2.4 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।

ग्लोबल संकेत

एशियाई बाजारों में बुधवार को मिलाजुला रुख देखने को मिला, जबकि अमेरिकी शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। ट्रंप द्वारा चीन और पड़ोसी अमेरिकी देशों पर अधिक टैरिफ की धमकी ने बाजार की धारणा को प्रभावित किया।

शुरुआती ट्रेडिंग में, एशिया-प्रशांत बाजार में ASX 200 ने 0.4 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की। दूसरी ओर, निक्केई 0.5 प्रतिशत गिरा। कोस्पी भी शुरुआती कारोबार में 0.1 प्रतिशत की गिरावट पर रहा।

यह भी पढ़ें: Stocks to Watch Today: Wipro, NTPC Green, JSW Steel, SAIL समेत इन स्टॉक्स पर निवेशक रखें नजर; हो सकता है प्रॉफिट

अमेरिकी बाजार:

अमेरिकी बाजार में डाउ जोंस दिन के निचले स्तर से 650 अंकों की तेजी के साथ 124 अंक चढ़कर रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 और नैस्डैक में भी 0.5% की बढ़त दर्ज हुई। यह बढ़त एफओएमसी मिनट्स और Q3 GDP डेटा से पहले आई।

क्रूड ऑयल और गोल्ड:

इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच सीजफायर की खबरों के बाद कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट देखी गई।

-WTI क्रूड 68 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आया।
-ब्रेंट क्रूड 72 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा।
– सोने की कीमतें $2,650 के स्तर पर स्थिर रहीं।

कल कैसी थी बाजार की चाल?

वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार की तेजी पर मंगलवार को ब्रेक लग गया। अदाणी ग्रुप के शेयरों में बिकवाली का असर बाजार पर साफ दिखा।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) कल (26 नवंबर) 300 से ज्यादा अंकों की तेजी के साथ 80,415.47 पर खुला, लेकिन दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद 105.79 अंक या 0.13% गिरकर 80,004.06 पर बंद हुआ। सोमवार को सेंसेक्स करीब 1000 अंक चढ़ा था।

एनएसई निफ्टी-50 (Nifty-50) भी 24,343.30 पर तेजी के साथ खुला, लेकिन एक घंटे बाद ही गिरावट में आ गया। दिन के अंत में निफ्टी 27.40 अंक या 0.11% टूटकर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - November 27, 2024 | 8:37 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement