facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: धीमी हो सकती है शेयर बाजार की शुरुआत, ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत

Advertisement

Share Market Today: सुबह 8:20 बजे Gifty Nifty हरे निशान में कारोबार करता दिख रहा है। यह 19,088 के स्तर पर ट्रेड करता दिख रहा है।

Last Updated- October 30, 2023 | 8:53 AM IST
Stock Market Fall
Stock Market Today

Stock Market Today, 30 October: ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच आज यानी सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार एक्शन देखने को मिल सकता है। सुबह 8:20 बजे Gifty Nifty हरे निशान में कारोबार करता दिख रहा है। यह 19,088 के स्तर पर ट्रेड करता दिख रहा है।

शुक्रवार को, अमेरिकी बाजार मिला-जुला रुख देखने को मिला था। डॉव जोन्स 1 प्रतिशत से अधिक गिर गया और नैस्डैक 0.4 प्रतिशत बढ़ गया। इस सप्ताह फोकस यूएस फेड पॉलिसी पर होगा। ऐसी उम्मीद है कि केंद्रीय बैंक दरों में कोई बदलाव नहीं करेगा। हालांकि, आज सुबह डॉओ और नैस्डैक वायदा 0.5 फीसदी तक की बढ़त के साथ कारोबार करते देखे गए।

10 साल वाली अमेरिकी ट्रेजरी नोट यील्ड लगभग 4.87 प्रतिशत पर है। कमोडिटी में सोना 2,000 डॉलर के स्तर से ऊपर रहा और ब्रेंट क्रूड 89 डॉलर प्रति बैरल के आसपास स्थिर देखा गया।

एशिया-प्रशांत के बाजारों में सोमवार को जापान का निक्केई 1 प्रतिशत से अधिक नीचे था। S&P/ASX 200 और ऑल ऑर्डिनरीज़ प्रत्येक में 0.7 प्रतिशत तक की गिरावट आई, जबकि कोस्पी 0.2 प्रतिशत फिसल गया।

यह भी पढ़ें : Colgate के शेयरों में ज्यादा तेजी के आसार नहीं

घरेलू बाजार में, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एनटीपीसी द्वारा जारी किए गए दूसरी तिमाही के नतीजों पर प्रतिक्रिया दे सकते हैं।

आज इन कंपनियों के जारी होंगे FY24Q2 नतीजे

अदानी ग्रीन, डीएलएफ, मैरिको, स्टार हेल्थ, टीवीएस मोटर और यूपीएल कुछ प्रमुख कंपनियां हैं जो सोमवार को सितंबर तिमाही के नतीजे पेश करने वाली हैं।

शुक्रवार को कैसी थी बाजार की चाल?

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार (27 अक्टूबर) को घरेलू शेयर बाजार में लगातार छह दिन से जारी गिरावट के सिलसिले पर ब्रेक लगा था। बाजार के दोनों फ्रंटलाइन इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में अच्छी बढ़त दर्ज की गई थी।

यह भी पढ़ें : प्राइवेट कंपनियों को सितंबर 2024 तक शेयर डीमैट कराने का सरकार ने दिया निर्देश

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 634.65 अंक यानी 1.01 फीसदी की उछाल के साथ 63,782.80 अंक पर बंद हुआ। वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) में भी 202.45 अंक यानी 1.07 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 19,059.70 अंक पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - October 30, 2023 | 8:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement