facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Update: बाजार में तेजी जारी; Sensex 800 अंक उछला, Nifty 24,350 के ऊपर

Advertisement

Stock Market Today: सुबह 6:31 बजे GIFT निफ्टी फ्यूचर्स में 230 अंकों की बढ़त के साथ 24,367 पर ट्रेड कर रहा था, जो बाजार के लिए मजबूत शुरुआत का संकेत है।

Last Updated- August 09, 2024 | 12:06 PM IST
Share Market
Representative Image

Stock Market Update: भारतीय शेयर बाजारों में शुक्रवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। बेंचमार्क सेंसेक्स 770.78 अंकों की छलांग लगाकर 79,657 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी50 में 0.98 प्रतिशत या 236 अंकों की बढ़त हुई और यह 24,353 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

Opening Bell: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को तेजी देखने को मिल रही है। बेंचमार्क सेंसेक्स 789 अंक उछलकर 79,675 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी50 0.98 प्रतिशत या 235 अंक बढ़कर 24,352 के स्तर पर आ गया।

बीएसई सेंसेक्स के सभी शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। खासकर, आईटी सेक्टर शानदार प्रदर्शन करते दिखे। टेक महिंद्रा, इंफोसिस, टीसीएस और एचसीएल टेक जैसे प्रमुख आईटी शेयरों में 2 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई।

एनएसई पर भी टेक महिंद्रा के साथ ईशर मोटर्स, ओएनजीसी और टाटा मोटर्स टॉप पर रहे। हालांकि, एचडीएफसी लाइफ इकलौता ऐसा शेयर रहा, जो गिरावट में कारोबार करता दिखा।

व्यापक बाजारों में भी तेजी का रुख देखने को मिला। मिडकैप इंडेक्स 0.89 प्रतिशत की छलांग लगाते हुए उन्नति पर रहा, वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.90 प्रतिशत की बढ़त के साथ मजबूत हुआ।

सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जिसमें निफ्टी आईटी, निफ्टी मेटल, निफ्टी ऑटो और निफ्टी ऑयल एंड गैस ने सबसे अधिक बढ़त दर्ज की।

कैसी रहेगी आज बाजार की चाल?

वैश्विक बाजार से सकारात्मक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी50 की आज (बुधवार) तेजी के साथ खुलने की संभावना है।

सुबह 6:31 बजे GIFT निफ्टी फ्यूचर्स में 230 अंकों की बढ़त के साथ 24,367 पर ट्रेड कर रहा था, जो बाजार के लिए मजबूत शुरुआत का संकेत है।

एशियाई बाजारों में तेजी
एशियाई बाजारों में तेजी देखी गई। जापान का निक्केई 1.58 प्रतिशत चढ़ा, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.60 प्रतिशत ऊपर गया, और ऑस्ट्रेलिया का ASX200 0.60 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली।

यह भी पढ़ें: LIC Q1 Results 2025: 9.61 फीसदी बढ़ा नेट प्रॉफिट, 53.6 लाख करोड़ की हुई बीमा कंपनी

अमेरिकी बाजारों की शानदार वापसी
अमेरिकी शेयर बाजारों में गुरुवार को इस सप्ताह की शुरुआती गिरावट के बाद तेजी आई। यह सुधार साप्ताहिक बेरोजगारी दावों के ताज़ा आंकड़ों के बाद हुआ, जिससे श्रम बाजार और अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लेकर निवेशकों की चिंताएं कम हुईं। इसके चलते, S&P 500 में 2.30 प्रतिशत की बढ़त हुई, जो नवंबर 2022 के बाद का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। डॉव जोन्स 1.76 प्रतिशत और नैस्डैक 2.87 प्रतिशत बढ़ा।

घरेलू निवेशकों की गतिविधियां
घरेलू स्तर पर, 8 अगस्त को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 2,626.73 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 577.30 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

कल कैसी थी बाजार की चाल?

वर्नर शक्तिकांत दास के नेतृत्व में भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) द्वारा लगातार नौवीं बार रीपो रेट को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखने का निर्णय लेने के बाद इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स, बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी-50 गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 581.79 अंक या 0.73 प्रतिशत टूटकर 78,886.22 पर बंद हुआ। वहीं, दूसरी तरफ एनएसई निफ्टी 180.50 अंक या 0.74 प्रतिशत गिरकर 24,117.00 पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - August 9, 2024 | 7:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement